निया शर्मा का हैंडबैग गाड़ी से हुआ चोरी, टीवी एक्ट्रेस ने मुंबई पुलिस से मांगी मदद

मुंबई। टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री निया शर्मा का हैंडबैग उनकी गाड़ी से चोरी हो गया है। ये घटना बुधवार को मुंबई के लोअर परेल इलाके में हुई है। 'नागिन' नामक टीवी सीरियल में काम करने वाली अभिनेत्री ने इस बात की जानकारी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करके दी है। अपने ट्वीट में उन्होंने अपने हैंडबैग की तस्वीर भी साझा की है। निया शर्मा ने ट्वीट करते हुए मुंबई पुलिस से मदद करने की अपील की है। उन्होंने कहा है, 'मुंबई पुलिस किसी ने सेनापति बापत मार्ग सिग्नल, लोअर परेल में कार से मेरा हैंडबैग ले लिया है... मेरे लिए कोई भी मदद काफी मायने रखती है प्लीज।'

Hindi TV Shows, Nia Sharma, Naagin 3, Mumbai Police, Jamai Raja, bag stolen, tv actress, bag, maharashtra, mumbia, nia sharma bag stolen, टीवी अभिनेत्री, निया शर्मा, मुंबई, महाराष्ट्र, मुंबई पुलिस, निया शर्मा का बैग चोरी, अभिनेत्री निया शर्मा का बैग कार से चोरी

निया शर्मा के इस ट्वीट पर मुंबई पुलिस की ओर से भी जवाब आया। पुलिस ने कहा, 'हमने आपको फॉलो कर लिया है। आपसे अनुरोध है कि इनबॉक्स में अपना नंबर शेयर करें। हम अधिक जानकारी के लिए कुछ समय बाद आपको फोन करेंगे।' इसके कुछ समय बाद निया ने भी पुलिस बल के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, 'तुरंत जवाब देने के लिए धन्यवाद।' निया के फैंस उनके साथ हुई इस घटना को लेकर चिंता व्यक्त कर रहे हैं। लोग ट्वीट कर उन्हें दिलासा दे रहे हैं कि वह चिंता ना करें, उनका बैग उन्हें वापस मिल जाएगा।

आपको बता दें निया 'जमाई राजा' नाम के सीरियल में भी दिखाई दी थीं। इस सीरियल में उनके साथ मुख्य भूमिका में रवि दुबे और अचिंत कौर थे। एक ट्विटर यूजर ने निया से कहा है, 'चिंता ना करें आपको जल्द बैग मिल जाएगा।' एक अन्य यूजर ने कहा, 'आप लोगों की चीज भी चोरी होती हैं, लोग सेल्फी और ऑटोग्राफ की जगह बैग ही उठा ले जा रहे हैं।' एक यूजर लिखता है, 'उम्मीद है पुलिस आरोपी को जरूर पकड़ लेगी।' वहीं एक यूजर ने मुंबई पुलिस के जवाब के बाद कहा, 'ओह शिट!! उम्मीद है मुंबई पुलिस जल्द ही चोर को पकड़ लेगी।'

शादी के बाद इस वजह से ट्रोल हो गईं नेहा कक्कड़, लेकिन फिर दिया ये करारा जवाब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+