ISIS के नए मॉड्यूल को लेकर NIA की अमरोहा-दिल्ली में फिर छापेमारी, 5 संदिग्ध हिरासत में

नई दिल्ली। पिछले सप्ताह एनआईए और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने उत्तर प्रदेश के अमरोहा और दिल्ली के जाफराबाद इलाके में छापेमारी कर आईएसआईएस के नए मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था। इसी से जुड़े मामले में एनआईए और दिल्ली पुलिस ने एक बार फिर छापेमारी की है। एनआईए ने दिल्ली और अमरोहा में कई स्थानों पर छापेमारी की है और 5 लोगों को हिरासत में लिया है।

nia fresh search operation in delhis jafrabad and amroha, detained 5 suspects

हरकत-उल-हर्ब-ए-इस्लाम नामक नए इस्लामिक स्टेट मॉड्यूल से कनेक्शन मामले में एनआईए ने जिन 5 संदिग्धों को हिरासत में लिया है, उनके पास से हथियार और आईएसआईएस के पोस्टर बरामद हुए हैं। एनआईए और स्पेशल सेल की टीम ने पांचों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, हिरासत में लिए गए पांचों संदिग्ध की उम्र 20-22 साल के बीच है। इनपर स्लीपर सेल के तौर पर काम करने का शक है।

इसके पहले, पिछले सप्ताह राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी की छापेमारी में गिरफ्तार किए गए 10 संदिग्धों को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया जहां से अदालत ने सभी आरोपियों को 12 दिन की रिमांड पर भेज दिया था। NIA ने आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के नए मॉड्यूल हरकत-उल-हर्ब-इस्लाम का भंडाफोड़ किया था। इसी से जुड़े मामले में रविवार को खुफिया एजेंसी ने दिल्ली के कई इलाकों में छापेमारी की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+