कोयंबटूर कार विस्फोट मामले की जांच के लिए NIA ने दर्ज की FIR : सूत्र

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने 23 अक्टूबर को हुए कोयंबटूर कार विस्फोट मामले की जांच के लिए प्राथमिकी दर्ज की है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से गुरुवार को ये जानकारी दी है। इस मामले में पुलिस ने छठवें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान अफसर खान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह धमाके में जान गंवाने वाले जमेशा मुबिन का चचेरा भाई है। बता दें, 23 अक्टूबर को तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले के उक्कड़म में मंदिर के पास कार में सिलेंडर फट गया था। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

NIA registered FIR to probe Coimbatore car blast case says Sources

मीडिया रिपोर्ट ने बताया गया कि कार एक मंदिर के पास खड़ी थी। तभी उसमें धमाका हो गया। इस हादसे में कोयंबटूर के जमीशा मुबिन की मौत हुई थी। पुलिस और जांच एजेंसियांं मुबिन के परिजनों से पूछताछ कर रही हैं। कार के मालिक की भी पहचान कर ली गई है। घटनास्थल पर जली कार के अलावा कीलें और कंचे बिखरे मिले थे, इसलिए घटना को आतंकी साजिश से भी जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में अब तक छह लोगों को गिरफ्तारी की है। इनमें मुहम्मद तलका, मोहम्मद अजहरुद्दीन, मोहम्मद रियाज, फिरोज इस्माइल और मोहम्मद नवाज इस्माइल शामिल हैं। छठवां आरोपी अफसर खान है, जो वह जमीशा मुबिन का चचेरा भाई बताया जा रहा है।

केंद्र ने NIA को दिया जांच का आदेश

केंद्र सरकार ने गुरुवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को आदेश दिया है कि वह कोयबंटूर कार विस्फोट मामले की जांच करे। इससे पहले राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने केंद्रीय गृहमंत्रालय को पत्र लिखकर मामले की जांच एनआईएस से कराने की सिफारिश की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+