प्रतिबंधित PFI नेताओं के 28 ठिकानों पर केरल में NIA का छापा

nia

राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानि NIA ने केरल में प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के 28 ठिकानों पर छापेमारी की है। आज सुबह-सुबह एनआईए ने पीएफआई के अलग-अलग ठिकानों पर यह छापेमारी की है। दरअसल इस बात की जानकारी सामने आई थी कि पीएफआई के नेता एक बार फिर से एकजुट होने की तैयारी कर रहे हैं और किसी दूसरे नाम से संगठन बनाने की तैयारी कर रहे हैं, इस जानकारी के बाद एनआईए ने यह छापेमारी की है। एनआईए ने एर्नाकुलम में पीएफआई के 8 ठिकानों और तिरुवनंतपुरम में 6 ठिकानों पर छापेमारी की है। यह छापेमारी आज सुबह 4 बजे से शुरू हुई है और अभी भी चल रही है।

बता दें कि पीएफआई का गठन 2006 में केरल में हुआ था, पीएफआई ने अपने राजनीतिक विंग की भी शुरुआत की थी और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया नाम से राजनीतिक दल की 2009 में शुरुआत की थी। केरल के बाद पीएफआई देश के अलग-अलग हिस्सों में पहुंच गया था। लेकिन केंद्र सरकार ने इसी सासल सितंबर माह में पीएफआई को प्रतिबंधित कर दिया था। इस संगठन पर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप था, जिसके बाद केंद्र सरकार ने इसके खिलाफ यह कार्रवाई की थी। संगठन के कई नेताओं को गिरफ्तार भी किया गया था।

रिपोर्ट के अनुसार एनआईए ने बुधवार को भी पीएफआई के प्रतिबंधित नेताओं के ठिकानों पर छापेमारी की थी। अभी तक कुल 56 ठिकानों पर छापेमारी की जा चुकी है या चल रही है। मौजूदा छापेमारी पीएफआई के सदस्यों के साथ जमीनी कार्यकर्ताओं के ठिकानों पर भी चल रही है। इसका मतलब है कि जो लोग आधिकारिक तौर पर पीएफाई के साथ जुड़े नहीं हैं लेकिन संगठन के लिए काम करते हैं उनके ठिकानों पर भी एनआईए छापेमारी कर रही है। एजेंसी के सूत्रों के अनुसार केरल में पीएफआई के सबसे अधिक कार्यकर्ता संक्रिय हैं और अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+