तमिलनाडू में एनआईए ने दो जगह की छापेमारी, एक संदिग्ध गिरफ्तार
तिरुनेलवेलीः तमिलनाडू में आईएसआईएस मॉड्यूल के ठिकानों कापता लगाने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी ( एनआईए ) ने तिरुनेलवेली जिले के दो ठिकानों पर छापा मारा। जहां एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है।

पकड़े गए शख्स की पहचान दीवान मुजीबुर के रूप में हुई है। पकड़ा गया शख्स अंसरुल्लाह ग्रुप का बताया जा रहा है। जिससे एनआईए की टीम पूछताछ कर रही है। बता दें कि बीते दिनों प्रदेश में आईएसआईएस के मॉड्यूल की जांच के लिए एनआईए ने कई जगहों पर छापेमारी की थी।
एजेंसी को जानकारी मिली थी कि लश्कर-ए-तैय्यबा के 6 आतंकी श्रीलंका के रास्ते प्रदेश में दाखिल हो चुके हैं और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में हैं। इस मामले में एजेंसी ने कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार सुबह एक बार फिर एनआईए ने तमिलनाडु में दो जगहों पर छापा मारा है। छापे के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया संदिग्ध असरुल्लाह ग्रुप से जुड़ा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications