हैदराबाद ब्लास्ट: यासीन भटकल समेत 5 आतंकी दोषी करार, 19 को सजा का ऐलान
21 फरवरी, 2013 को हैदराबाद के भीड़-भाड़ वाले इलाके दिलसुखनगर में हुए दो बम धमाकों में करीब 18 लोग मारे गए थे और करीब 131 लोग घायल हुए थे।
हैदराबाद। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की विशेष अदालत ने 2013 में हैदराबाद के दिलसुखनगर इलाके में हुए ब्लास्ट में यासीन भटकल समेत पांच आरोपियों को दोषी ठहराया है। इनकी सजा पर फैसला 19 दिसंबर को होगा।

ब्लास्ट के मामले में इंडियन मुजाहिदीन के 5 आतंकियों यासीन भटकल, असदुल्लाह अख्तर, तहसीन अख्तर, जिया-उर-रहमान, एजाज शेख और रियाज भटकल पर केस दर्ज किया गया था. इनमें से रियाज अभी भी फरार है। कोर्ट ने पहली बार यासीन भटकल को दोषी करार दिया है।
21 फरवरी, 2013 को हैदराबाद के भीड़-भाड़ वाले इलाके दिलसुखनगर में हुए दो बम धमाकों में करीब 18 लोग मारे गए थे और करीब 131 लोग घायल हुए थे। इस मामले में इंडियन मुजाहिदीन के संस्थापक रियाज भटकल और उसके नौ अन्य साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि आईएम को साल 2009 में प्रतिबंधित कर दिया गया था। इस आतंकी संगठन का हाथ नवंबर 2007 में वाराणसी, फैजाबाद और लखनऊ में अदालतों में हुए धमाकों और 11 जुलाई 2006 को वाराणसी में हुए धमाके के अलावा 2006 में मुंबई सीरियल ब्लास्ट और 25 अगस्त 2007 को हैदराबाद में हुए धमाकों में भी था।












Click it and Unblock the Notifications