आतंकी अर्श डाला गैंग पर बड़ा एक्शन, NIA ने KTF से जुड़े ग्रुप के 2 गुर्गों का कसा शिकंजा

कटीएफ से जुड़े अर्शदीप सिंह गिल उर्फ अर्श डाला के गुर्गों की जा रही है। एनआईई ने शक्रवार को दो शख्स को गिरफ्तार किया है।

अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डाला पर पंजाब में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड्स के मुताबिक अर्श डाला कनाडा से रहकर भारत में आतंक फैलाने की कोशिश करता है। गृहमंत्रालय ने वर्ष 2023 की शुरूआत में अर्श डाला को आतंकी घोषित कर दिया था। जिसके बाद से एनआईए ने एक्शन तेज कर दिया था। शुक्रवार (11 अगस्त) को राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने बड़ा एक्शन लिया, जिसके तहत अर्श डाला ग्रुप के दो प्रमुख गुर्गों को गिरफ्तार किया गया।

अर्शदीप सिंह गिल उर्फ अर्श डाला मूल रूप से पंजाब के मोगा जिले का निवासी है। लेकिन अब वो कनाडा में रह रहा है। हथियारों की तस्करी, ड्रग तस्करी समेत कई मामलों में वो वांछित है। उसका संबंध खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) से भी है। जनवरी में गृहमंत्रालय की एक अधिसूचना में डाला को आतंकी घोषित करने के साथ कहा गया कि अर्शदीप सिंह गिल का आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर से नजदीकी संबंध है और डाला उसकी आतंकी गतिविधियां चलाता है।

NIA Big action on Arsh Dala gang

शुक्रवार को एनआईए ने बड़ा एक्शन लेते हुए फिलीपींस के मनीला से इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे डाला के दो गुर्गों को दबोच लिया। एनआईए ने ये कार्रवाई शुक्रवार को सुबह की की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+