गैंगस्टर दाऊद का करीबी सलीम फ्रूट गिरफ्तार, NIA ने कसा शिकंजा

नई दिल्ली, 05 अगस्त। गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के करीबी छोटा शकील के बहनोई सलीम फ्रूट पर एनआईए ने कार्रवाई की है। सलीम फ्रूट दाऊद की डी कंपनी के सहयोगी रहे हैं। सलीम पर कंपनी की आतंकवादी गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए टेरर फंड जुटाने के अपने साले छोटा शकील के नाम पर धन उगाही के आरोप हैं।

Dawood Ibrahim

एनआईए ने डी कंपनी की गतिविधियों से संबंधित एक मामले में गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के करीबी सहयोगी छोटा शकील के बहनोई मोहम्मद सलीम मोहम्मद इकबाल कुरैशी उर्फ ​​सलीम फ्रूट को गिरफ्तार किया है। 3 फरवरी को उनके खिलाफ स्वत: संज्ञान लेते हुए एनआईए ने मामला दर्ज कराया था। सलीमो को दाऊद की कंपनी डी कंपनी का करीबी सहयोगी माना जाता है।

मुंबई के ग्रांटरोड इलाके में रहने वाले मोहम्मद सलीम मोहम्मद इकबाल कुरेशी उर्फ सलीम फ्रूट के घर एनआईए ने छापेमारी की। अधिकारियों की मानें तो इस दौरान कुछ दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। जिनका गहनता से अध्ययन किया जा रहा है।

धन उगाही में सलीम फ्रूट की सक्रिय भूमिका
एजेंसी ने बताया कि डी कंपनी (Dawood Ibrahim) के करीबी सहयोगी सलीम फ्रूट ने डी कंपनी की आतंकवादी गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए टेरर फंड जुटाने के लिए प्रॉपर्टी डीलिंग और विवाद निपटान के माध्यम से छोटा शकील के नाम पर भारी मात्रा में धन उगाहने में सक्रिय भूमिका निभाई।

छोटा शकील ने रची थी खतरनाक साजिश
राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील के विरुद्द एक एफआईआर दर्ज कराया है। जिसमें दोनों पर भारत में आतंकी हमले की साजिश रचने आरोप है। प्राथमिकी में आगे कहा गया है कि दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील ने पाकिस्तान से भारत में दंगे भड़काने की साजिश रची थी। दाऊद और छोटा शकील ने अपने मंसूबों को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान की स्पेशल यूनिट बनाई थी। जिसका काम भारत के राजनेताओं को निशाना बनाना था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+