NIA ने दिल्ली एयरपोर्ट पर 5 लाख के इनामी खालिस्तानी आतंकी पर कसा शिकंजा, कुलविंदर जीत सिंह गिरफ्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने सोमवार एक मोस्ट वांटेड आतंकी को गिरफ्तार किया है। जिस आतंकी पर कार्रवाई की गई है वो आतंकी संगठन बब्बर खालसा लिबरेशन फोर्स से जुड़ा था।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने सोमवार एक मोस्ट वांटेड आतंकी को गिरफ्तार किया है। जिस आतंकी पर कार्रवाई की गई है वो आतंकी संगठन बब्बर खालसा लिबरेशन फोर्स से जुड़ा था। आतंकी 2019 से फरार चल रहा था। एनआईए ने उसे दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है।

मोस्ट वांटेड खालिस्तानी आतंकियों की सूची में नाम आने के बाद बब्बर खालसा लिबरेशन फोर्स के सदस्य कुलविंदर जीत से फरार चल रहे थे। वे भारत छोड़कर बैंकाक चले गए। कुलविंदर 2019 से
फरार चल रहे थे। वे बब्बर खालसा इंटरनेशनल और खालिस्तान लिबरेशन फोर्स जैसे आतंकवादी संगठनों से जुड़ा था। वह 2019 से फरार था। 18 नवंबर को बैंकाक से आने पर उसे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया।
मोस्ट वांटेड आतंकवादी कुलविंदरजीत सिंह उर्फ खानपुरिया कई आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड था। जांच में सामने आया था कि डेरा सच्चा सौदा से जुड़े प्रतिष्ठानों, पंजाब में पुलिस और सुरक्षा से जुड़े प्रतिष्ठानों को ये निशाना बनाता था।
भारत में आतंकवादी हमलों को अंजाम देने की साजिश के पीछे कुलविंदरजीत खानपुरिया को मुख्य साजिशकर्ता माना जाता है। वह पंजाब समेत पूरे देश में आतंक पैदा करने के उद्देश्य से भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों को निशाना बना रहा था।












Click it and Unblock the Notifications