राष्ट्रपति चुनाव 2017: ये हैं वो पांच नाम जो राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की रेस में शामिल हुए
नई दिल्ली। राष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने के बाद से पक्ष और विपक्ष दोनों ओर से प्रत्याशियों के नाम सामने आ रहे हैं। अभी तक 10 से ऊपर नाम जनता के सामने आ चुके हैं जिसमें कुछ राजनीतिक, तो कुछ गैर राजनीतिक नाम हैं।
आइए हम आपको उन पांच नामों के बारे में बताते हैं जो 14 जून को अधिसूचना जारी होने के बाद सामने आए हैं और उनके प्रत्याशी बनने की संभावना है।

सुमित्रा महाजन
लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन का नाम उस वक्त सामने आया जब यह अफवाह फैली कि उनसे विदेश ना जाने के लिए कहा गया है। कईयों ने कहा कि संभवतः वो भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी हो सकती हैं। सुमित्रा मध्य प्रदेश के इंदौर से लोकसभा सांसद हैं।

सुषमा स्वराज
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का बीते 48 घंटे में उछला है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने उनका समर्थन किया है। इसके पीछे यह वजह बताई जा रही है कि स्वास्थ्य कारणों से वो बतौर विदेश मंत्री अपनी सेवाएं जारी नहीं रख पाएंगी इसलिए उनके रायसीना हिल जाने से इनकार नहीं किया जा सकता।

करिया मुंडा
लोकसभा की डिप्टी स्पीकर रह चुके करिया मुंडा का नाम भी सामने आया है। करिया, आदिवासी नेता हैं और झारखंड स्थित खुंटी में एक सामान्य घर में रहते हैं। उनका भी नाम इस पद के लिए उपयुक्त माना जा रहा है।

ई श्रीधरन
यह नाम काफी आश्चर्य जनक है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि मेट्रो मैन नाम से विख्यात ई श्रीधरन एनडीए के संभावित उम्मीदवार हैं। माना जा रहा है कि यह नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उठाया गया है। श्रीधरन के नाम पर सहमति बनने की बात इसलिए सामने आई है क्योंकि कोच्चि मेट्रो का शनिवार को उद्घाटन होना है। लेकिन इसके लिए भेजे गए निमंत्रण पत्र में मेट्रोमैन कहे जाने वाले श्रीधरन का नाम नहीं है, लेकिन रिपोर्टस के मुताबिक केंद्र सरकार ने ऐसा सोची समझी रणनीति के तहत किया है। हालांकि श्रीधरन ने इन सारी बातों से इनकार किया है।

एम एस स्वामीनाथन
हरित क्रान्ति के जनक तथा भारत को कृषी के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने वाले एम.एस.स्वामीनाथन का नाम भी सामने आ रहा है। यह नाम राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के सहयोगी दल शिवसेना ने उस वक्त उठाया जब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मुंबई में हैं और संभावना जताई जा रही है कि वो उद्धव ठाकरे से मुलाकात करेंगे। स्वामीनाथन तमिलनाडु राज्य के कुंभकोणम हुआ।












Click it and Unblock the Notifications