Shashi Tharoor बोले- न्यूजक्लिक, कांग्रेस और चीन को लिंक करने वाला भाजपा का बयान बेतुका
Shashi Tharoor ने चीन और कांग्रेस के एक ही गर्भनाल का हिस्सा होने के भाजपा के आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने कहा, कांग्रेस के लिए इस तरह के आरोप का कोई मतलब नहीं है।
उन्होंने कहा, गलवान घाटी में हमारे 20 सैनिकों को मारने के बाद दक्षिण-पूर्व एशियाई देश- चीन के प्रति "पर्याप्त सख्ती" नहीं दिखाने के लिए केंद्र की आलोचना करने वाली एकमात्र पार्टी- कांग्रेस है।

थरूर की यह प्रतिक्रिया केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के उस आरोप के कुछ घंटों बाद आई। ठाकुर ने आरोप लगाया था कि चीन ने कांग्रेस पार्टी के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।
भाजपा का आरोप है कि यूपीए के कार्यकाल में राजीव गांधी फाउंडेशन को भुगतान किया था और कहा था कि कांग्रेस, चीन सभी एक गर्भनाल का हिस्सा हैं। सूचना और प्रसारण मंत्री ठाकुर के मुताबिक, केंद्रीय एजेंसियों की जांच में पाया गया कि कांग्रेस और अन्य दलों ने न्यूज़क्लिक का समर्थन किया था।
इस पर प्रतिक्रिया कांग्रेस सांसद थरूर ने कहा, "इस तरह की राजनीति बेतुकी है, राजनीतिक दलों में किसी को भी भारत विरोधी नहीं माना जा सकता है। भारत को कैसे प्रगति करनी चाहिए और इसे एक लोकतंत्र के रूप में अपने भविष्य के संदर्भ में क्या अंतर है। इस पर हमारा अलग दृष्टिकोण है।"
उन्होंने कहा कि हम (कांग्रेस) गलवान की घटना के बाद चीन पर पर्याप्त सख्ती नहीं दिखाने के लिए सरकार की लगातार आलोचना कर रहे हैं। थरूर ने कहा, "इसलिए इस तरह का आरोप लगाने का कोई मतलब नहीं है।"
अमेरिकी समाचार पत्र- द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के आधार पर केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने कहा था, राहुल गांधी की नकली 'मोहब्बत की दुकान' में चीनी उत्पाद साफ नजर आ रहे हैं। चीन के प्रति उनका प्रेम देखा जा सकता है। उनका उद्देश्य 'भारत विरोधी' और 'भारत तोड़ो' एजेंडा चलाना था।
ठाकुर ने दावा किया, "नेविल रॉय सिंघम ने न्यूज़क्लिक को फंडिंग की। उन्हें खुद चीन फंडिंग कर रहा था। नेविल रॉय चीनी प्रोपेगैंडा पार्टी की प्रोपेगैंडा शाखा के सीधे संपर्क में हैं। अखबारों ने एक्सपोज किया है। जिनकी कांग्रेस पार्टी ने बहुत प्रशंसा की है।












Click it and Unblock the Notifications