हिमाचल पर Todays chanakya का Exit Poll: 55 सीटों के साथ भाजपा बनाएगी सरकार, कांग्रेस को सिर्फ 13 सीटें

शिमला। हिमाचल प्रदेश में हुए मतदान से जुड़े एग्जिट पोल्स के आंकड़े सामने आ गए हैं। हिमाचल प्रदेश में पिछले महीने 9 नवंबर को 68 सीटों के लिए वोट डाले गए थे। अगामी 18 दिसंबर को चुनाव के परिणाम आने हैं। लेकिन इसके पहले आज गुरुवार को अलग-अलग सर्वे एजेंसियों ने अपने एक्जिट पोल जारी कर दिए हैं। इसी क्रम में सर्वे एजेंसी टुडेज चाणक्य ने भी अपने हिमाचल चुनाव में संभावित परिणामों के आंकड़ें जारी किए हैं और एजेंसी का दावा है कि उनकी ओर से जारी किए गए रुझान आने वाले परिणामों के काफी नजदीक रहेंगे। जानें टुडेज चाणक्य के मुताबिक हिमाचल में किसकी सरकार बन सकती है।

News24 Today's Chanakya Exit Poll Results For Himachal Pradesh Assembly Elections 2017: BJP to Win 55 Seats

सर्वे एजेंसी न्यूज 24 टुडेज चाणक्य के मुताबिक 18 दिसंबर को आने वाले परिणामों में बीजेपी हिमाचल में बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। हिमाचल की कुल 68 सीटों में बीजेपी को 55 सीट जबकि कांग्रेस को सिर्फ 13 सीटे मिल सकती हैं। टुडेज चाणक्य के मुताबिक हिमाचल में वीरभद्र सिंह से सीट छिन जाएगी और भाजपा ही अपनी विजय पताका लहराने वाली है। बता दें कि प्रदेश में मतदान से पहले कराए गए सर्वे में भी यही संभावना जताई गई थी कि कांग्रेस के हाथ से सत्ता छिन सकती है और बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिल सकता है और आज लगभग सभी महारथी सर्वे कंपनियों के आंकड़े इस बात पर मुहर लगा रहे हैं। कांग्रेस की किस्मत पर बट्टा लगने का एक प्रमुख कारण वर्तमान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे रहना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+