आज की ताजा खबर: पढ़िए, 24 दिसंबर की बड़ी खबरें फटाफट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र स्थित मुंबई में अरब सागर के मध्य में छत्रपति शिवाजी के स्मारक की आधारशिला रखी। साथ ही करोड़ों रुपए की योजनाओं का शिलान्यास किया। पढ़िए दिनभर की बड़ी खबरें...

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महाराष्ट्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कई योजनाओं की आधारशिला रखी। इस दौरान उन्होंने नोटबंदी समेत तमाम मुद्दों पर अपना पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महाराष्ट्र दौरे के साथ-साथ लखनऊ में बीजेपी की परिवर्तन रैली का समापन कार्यक्रम हुआ, जिसमें राजनाथ सिंह ने शिरकत की। वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के लिए राहत भरी खबर आई।

capsule आज की ताजा खबर: पढ़िए, 24 दिसंबर की बड़ी खबरें फटाफट
इसे भी पढ़ें:- 31 जनवरी, 2017 तक 500 रुपए के 80 करोड़ नए नोट छाप देगी नासिक करेंसी नोट प्रेस

पीएम मोदी ने रखी छत्रपति शिवाजी के स्मारक की आधारशिला

पीएम मोदी ने रखी छत्रपति शिवाजी के स्मारक की आधारशिला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र स्थित मुंबई में अरब सागर के मध्य में छत्रपति शिवाजी के स्मारक की आधारशिला रखी। उनके साथ राज्यपाल चेन्नामनेनी विद्यासागर राव, मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और शिवेसना के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे मौजूद रहे। पीएम मोदी भारतीय नौसेना की बोट से समुद्र के बीचों-बीच गए और जलपूजन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में करोड़ों रुपए की योजनाओं का शिलान्यास किया। इसके बाद पीएम मोदी ने मुंबई में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि शिवाजी मेमोरियरल का उद्घाटन कर वो गर्व महसूस कर रहे हैं, क्योंकि विश्व के इतिहास में शिवाजी जैसा कोई दूसरा नहीं है। पीएम ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का व्यक्तित्व बहुआयामी है। उनके बारे में दुनिया को बताए जाने की जरूरत है। पीएम मोदी ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि आजादी के बाद की राजनीति को देखकर ये अहसास होता है कि अगर हमने पिछले 70 साल में सिर्फ विकास का मार्ग अपनाया होता तो आज जो दिक्कतें देश के सामने हैं, वो ना होतीं। ये भी पढ़ें: शत्रु संपत्ति अध्यादेश को 5वीं बार लाने पर नाराज हुए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी

बोले पीएम मोदी, नोटबंदी से लॉन्ग टर्म में होगा फायदा

बोले पीएम मोदी, नोटबंदी से लॉन्ग टर्म में होगा फायदा

रविदास मेहरोत्रा को अदालत ने किया भगोड़ा घोषित

रविदास मेहरोत्रा को अदालत ने किया भगोड़ा घोषित

उत्तर प्रदेश की एसीजेएम कोर्ट ने अखिलेश सरकार के एक मंत्री को भगोड़ा घोषित कर दिया है। इनका नाम है रविदास मेहरोत्रा, जो उत्तर प्रदेश के परिवार कल्याण मंत्री हैं। दरअसल, एक आपराधिक मामले में अदालत में पेश नहीं हुए जिसके बाद उन्हें अदालत ने भगोड़ा घोषित कर दिया है। साथ ही, अदालत ने रविदास मेहरोत्रा के खिलाफ एक बार फिर से गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश दिया है। इस केस की अगली सुनवाई 29 जनवरी को होगी। ये भी पढ़ें: साल 2016 में खूब भावुक हुए नेता और सेलिब्रेटी, आप भी जानें

लखनऊ में संपन्न हुई बीजेपी की परिवर्तन यात्रा

लखनऊ में संपन्न हुई बीजेपी की परिवर्तन यात्रा

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी लगातार सियासी गणित साधने की कवायद में जुटी हुई है। यूपी में वोटरों को साधने के लिए बीजेपी ने प्रदेशभर में परिवर्तन यात्रा का आयोजन किया, जिसका समापन लखनऊ में हो गया। प्रदेश में चार इलाकों से शुरू हुई ये परिवर्तन यात्राएं शनिवार को लखनऊ पहुंची जहां परिवर्तन यात्रा का समापन हुआ। करीब 49 दिनों तक चली ये परिवर्तन यात्रा प्रदेश के 403 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरी। लखनऊ में परिवर्तन यात्राओं के समापन के मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे। राजनाथ सिंह के लखनऊ में रोडशो के बाद इन परिवर्तन यात्राओं का समापन हुआ। इस मौके पर राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता परिवर्तन चाहती है और वह भाजपा के साथ आने का मन बना चुकी है। ये भी पढ़ें: बीजेपी ने लगाया आरोप-यूपीए सरकार ने अंबानी और अडानी को दिया था 1,85,000 करोड़ का लोन

अरविंद केजरीवाल को फर्जी हलफनामा केस में मिली जमानत

अरविंद केजरीवाल को फर्जी हलफनामा केस में मिली जमानत

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 2013 विधानसभा चुनाव में गलत हलफनामा देने के मामले में कोर्ट ने जमानत दे दी है। मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट आशीष गुप्ता ने केजरीवाल की जमानत मंजूर की। केजरीवाल को 10000 रुपये का निजी मुचलके पर जमानत मिली है। इसके साथ ही मामला की अगली सुनवाई के लिे 7 अप्रैल 2017 की तारीख तय की गई है। इस साल 31 अगस्त को कोर्ट ने मामले की सुनवाई में पेशी से केजरीवाल को छूट दे दी थी। कोर्ट ने उन्हें शनिवार को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा था। उनकी जमानत याचिका लंबे समय से पड़ी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+