दिनभर की बड़ी खबरों का डेली डोज, पढ़िए बस एक क्लिक में...
नोटबंदी को लेकर हंगामा थमता नहीं दिख रहा है। इस बीच सरकार की ओर से काला धन रखने वालों के लिए बड़ा ऐलान किया गया है। पढ़िए दिनभर की बड़ी खबरें...
नई दिल्ली। नोटबंदी को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बीच संसद अनिश्चितकाल के ठप हो गई। पढ़िए दिनभर की बड़ी खबरें...

दिनभर की बड़ी खबरों पर एक नजर
नोटबंदी को लेकर हंगामा थमता नहीं दिख रहा है। इस बीच सरकार की ओर से एक बार फिर काला धन रखने वालों के लिए बड़ा ऐलान किया गया है।

सरकार का दावा- नोटबंदी के बाद 393 करोड़ रुपये का कालाधन बरामद
नोटबंदी के बाद अब सरकार कालाधन रखने वालों एक मौका और दे रही है। राजस्व सचिव हसमुख आढिया ने कहा कि जिन लोगों के पास काला धन है वो 50 फीसदी देकर पैसा सफेद कर सकते हैं। यह योजना शनिवार से लागू हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि 31 मार्च तक काला धन को सफेद कराने का वक्त दिया जा रहा है। इस सब पर सरकार की पूरी नजर है और सरकार संबंधित एजेंसियों के जरिए कालाधन रखने वालों पर लगाम कस रही है। उन्होंने बताया कि कालाधन रखने वालों और इसे लेकर किसी तरह की जानकारी या सूचना के लिए [email protected] ईमेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस पर तत्काल जवाब मिलेंगे।

इंदिरा के बहाने पीएम मोदी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बीजेपी संसदीय दल की बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर सीधा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए उनकी पार्टी देश से ऊपर है लेकिन बीजेपी के लिए देश का हित सर्वोच्च है।
संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार ने बीजेपी संसदीय दल की बैठक में हुई चर्चा के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैंचू कमेटी का जिक्र किया। जिन्होंने 70 के दशक में नोटबंदी की सिफारिश की थी। उस समय इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री थी, लेकिन इंदिरा गांधी सरकार ने इसे लागू नहीं किया था। साथ ही पीएम मोदी ने लोगों से डिजिटल इकोनॉमी को अपनाने की अपील भी की।

नोटबंदी: राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान विपक्ष में दिखी दरार
नोटबंदी पर घमासान के बीच विपक्षी नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में राष्ट्रपति से मिलने पहुंचा। इस दौरान उन्होंने शीतकालीन सत्र सुचारु रुप से नहीं चलने को लेकर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को एक ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व राष्ट्रपति से मिलने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस के साथ-साथ टीएमसी, आरजेडी और जेडीयू के नेता शामिल हुए। हालांकि राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान विपक्षी दलों में फूट नजर आई। प्रतिनिधिमंडल में जो दल शामिल नहीं हुए वो हैं...समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, एनसीपी, एआईएडीएमके, डीएमके और वाम दल।

राहुल से मुलाकात के बाद PM ने कहा- हमें ऐसे मिलते रहना चाहिए
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के अमेठी से सांसद राहुल गांधी से मिलते रहने को कहा है। बता दें कि शुक्रवार सुबह करीब 10.30 बजे कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल राहुल गांधी के साथ पीएम मोदी से मिला। समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक सूत्रों ने बताया कि मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि हमें ऐसे ही मिलते रहना चाहिए।

नोटबंदी के चलते गई मजदूर की जान
नोटबंदी का असर आम लोगों की जिंदगी में दिखने लगा है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के बरेली का है, जहां एक मजदूर की सदमे के चलते मौत हो गई। परिवार के अनुसार धर्मवीर के बेटे की तबीयत कुछ दिनों से खराब चल रही थी। जिसके चलते वह लगातार तीन दिन से बल्लिया स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की ब्रांच पैसे निकांलने जा रहे थे लेकिन बैंक की बढ़ती भीड़ के चलते धर्मवीर पैसे नहीं निकाल सके। इस बात से धर्मवीर बहुत परेशान था। बताया जा रहा है कि रात को खाना खाने के बाद धर्मवीर सो गया लेकिन आधी रात के बाद धर्मवीर की तबियत खराब हुई। सीने में दर्द के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।

चेन्नई टेस्ट: पहले दिन अली का शानदार शतक, इंग्लैंड का स्कोर 284/4
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पांचवें और आखिरी मैच में इंग्लैंड ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट खोकर 284 रन बना लिए हैं। क्रीज पर अभी भी मोइन अली (120) और बेन स्टोक्स (5) मौजूद हैं। शानदार फार्म में चल रहे अली का भारत के खिलाफ ये दूसरा शतक है। 5वें टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।












Click it and Unblock the Notifications