एक क्लिक में पढ़ें 15 मई की बड़ी खबरें फटाफट
केरल के एक सरकारी दफ्तर में रैंसममालवेयर का हमला हुआ और RBI ने सभी ATM'S के सॉफ्टवेयर अपडेट करने को कहा है। कुलभूषण के मामले पर अंतरराष्ट्रीय अदालत में सुनवाई हो रही है। पढ़ें सभी खबरें, एक क्लिक में।
नई दिल्ली। आज दिनभर में रैंसममालवेयर,कर्नाटक में बस हादसा, यूपी के सीएम योगी और डिप्टी सीएम केशव की संसद सदस्यता से जुड़ी याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच पर एटॉर्नी जनरल को तलब करने समेत कई बड़ी खबरें हैं। सभी खबरें पढ़ें एक क्लिक में।

CM- डिप्टीCM रहते हुए सांसद क्यों हैं योगी और केशव?
उत्तर प्रदेश स्थित इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने भारत सरकार के महाधिवक्ता को तलब किया है। अदालत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से जुड़ी एक याचिका की सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता को तलब किया है।
अदालत सीएम योगी और डिप्टी सीएम मौर्य के खिलाफ आई उस याचिका सुनवाई कर रही थी जिमसें यह कहा गया है कि सांसद होते हुए भी वो अपने पद पर आसीन है। बता दें कि सीएम योगी और डिप्टी सीएम मौर्य, प्रदेश के किसी भी विधानसभा क्षेत्र या विधानपरिषद से विधायक नहीं, बल्कि सांसद हैं। योगी जहां गोरखपुर के सांसद हैं वहीं मौर्य इलाहाबाद स्थित फूलपुर से सांसद हैं।

खतरे में ATM !
भारतीय रिजर्व बैंक ने सभी बैंकों को निर्देश जारी किए हैं कि वे अपने एटीएम को तभी खोलें जब उनका सॉफ्टवेयर अपडेट हो जाए। दरअसल, इन दिनों एक मालवेयर पूरी दुनिया में कंप्यूटर सिस्टम को प्रभावित कर रहा है, जिससे बचने के लिए विंडोज अपडेट भेजा गया है। जिस वायरस ने भारतीय रिजर्व बैंक को डराया है, उसका नाम है वान्नाक्राई रैंसमवेयर।
यह वायरस दुनिया भर में लोगों के कंप्यूटर सिस्टम में घुस जाता है और उनकी जरूरी फाइलों को लॉक कर देता है। उनकी फाइलों को वापस देने के बदले वह यूजर से बिटक्वाइंस मांगता है। यानी अगर आप इस वायरस को फिरौती देंगी, तब जाकर यह आपकी फाइलें छोड़ेगा।

मूसा अब अल कायदा का हिस्सा
कुछ दिनों पहले अपनी एक ऑडियो क्लिप में हुर्रियत कांफ्रेंस के नेताओं को धमकी देने वाले हिजबुल कमांडर जाकिर मूसा ने अब अल कायदा ज्वॉइन कर लिया है। मूसा ने एक नई क्लिप रिलीज की है और सात मिनट सात सेकेंड की इस क्लिप में उसने यह जानकारी दी है। जाकिर मूसा ने कहा है कि वह अल कायदा का समर्थन करेगा और कश्मीर में भारतीय सेनाओं के खिलाफ लड़ाई लड़ेगा। उसका कहना है कि कश्मीर में आतंकी ताकतों में कोई अंतर नहीं आएगा। जाकिर मूसा की मानें तो वह सिर्फ कश्मीर की आजादी की लड़ाई लड़ना चाहता है। मूसा को बुरहान वानी के बाद हिजबुल कमांडर बनाया गया था।

केरल में रैंसमवेयर का हमला
केरल के वायानाद में रैंसमवेयर ने हमला कंप्यूटर्स पर हमला किया है। यह हमला पंचायत ऑफिस के चार कंप्यूटर्स पर किया गया है। साइबर पुलिस इस वक्त मौके पर पहुंच चुकी है और जांच की जा रही है। जांच में यह बात सामने आई है कि यह वही रैंसमवेयर है, जिसका खतरा इन दिनों पूरी दुनिया पर मंडरा रहा है।
साइबर पुलिस इससे निपटने की कोशिश कर रही है। इस रैंसमवेयर का शिकार होने के बाद मैसेज आता है- आपकी फाइलें एनक्रिप्ट हो गई हैं। इसके नीचे कुछ सवाल हैं और उनके जवाब हैं। पहला सवाल आता है मेरे कंप्यूटर को क्या हुआ है? जवाब होता है कि आपकी फाइलें एनक्रिप्ट हो गई हैं। आपकी बहुत सी फाइलें इसकी वजह से आपकी पहुंच से बाहर हो चुकी हैं।

जाधव को फांसी दे सकता है पाक
सोमवार से नीदरलैंड की राजधानी हेग में स्थित इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (आईसीजे) में कुलभूषण जाधव के मामले में पर सुनवाई शुरू हो गई है। भारत की ओर से देश के जाने-माने वकील हरीश साल्वे पैरवी के लिए मौजूद हैं। साल्वे ने आईसीजे में साफ कर दिया है कि पाकिस्तान ने जाधव को मौत की सजा सुनाकर उनके मानवाधिकारों का उल्लंघन किया है। जाधव के साथ ही साथ देश की सारी उम्मीदें अब साल्वे पर टिक गई हैं। साल्वे ने इस बात की आशंका भी जाहिर ी कि पाक जाधव को फांसी दे सकता है।
भारत ने पाकिस्तान पर आरोप लगाया है कि उसने कुलभुषण जाधव को काउंसलर से मिलने न देकर विएना संधि को तोड़ा है। पाकिस्तान ने जाधव पर जासूसी और भारत की इंटेलीजेंस एजेंसी रॉ का एजेंट होने का आरोप लगाया है। वहीं भारत ने पाकिस्तान के इन सभी आरोपों को सिरे से नकार दिया है। आपको बता दें कि पाकिस्तान ने इंडियन नेवी के पूर्व ऑफिसर 46 वर्षीय कुलभुषण जाधव को जासूसी के आरोप में मौत की सजा सुनाई है।

IPL में सट्टेबाजी
कानपुर में सट्टे का IPL कनेक्शन जबसे सवालों के घेरे में आया है यूपी में IPL की निगेहबानी तेज हो गई। यही वजह है कि संभल में दिल्ली-बेंगलोर के बीच खेले गए मैच में सट्टेबाजी करते 4 लोग पुलिस की छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किए गए।
पुलिस ने सट्टेबाजों के पास से सट्टे की पर्चियां, 2 लैपटॉप, 5 मोबाइल और लगभग सवा लाख रुपए कैश बरामद किए हैं। दरअसल सीओ सुरेश बाबू को एक सूचना मिली की चंदौसी के अंकुर प्लाजा में रविवार रात सट्टा लगाया जा रहा है। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने अंकुर प्लाजा देर रात छापेमारी की। जहां IPL के दिल्ली-बेंगलूरु मैच पर सट्टा लगाया जा चुका था। सट्टेबाजी का धंधा चलाने वाले गोशाला रोड निवासी मोहित अग्रवाल, राकेश कुमार, वरुण और शोभित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सीओ सुरेश बाबू ने सोमवार को प्रेस वार्ता के दौरान इस बात का खुलासा किया है।

तीन तलाक पर सरकार का जवाब
पाकिस्तान जैसे देश में भी तीन तलाक जैसी प्रथा पर प्रतिबंध है, लेकिन भारत में सेक्युलर देश होने के नाते आज भी यह परंपरा जारी है। भारत सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में सरकार का पक्ष रख रहे एटॉर्नी जनरल मुकुल रोहातगी ने यह बात कही। इस्लाम धर्म को मानने वाले देश पाकिस्तान में भी तीन तलाक की परंपरा को खत्म कर दिया गया है, लेकिन सेक्युलर राज्य होने की वजह से हम आज भी इस परंपरा को जारी रख रहे हैं।
सुप्रीम कोर्ट में तीन तलाक के मुद्दे पर सुनवाई कर रहे पांच जजों की बेंच के सामने मुकुल रोहातगी ने कहा कि टर्की हमेशा सेना के हाथ में रही और सेना ही यहां अपना शासन चलाती है, यहां भी शादी के नियम हैं, इंडोनेशिया, श्रीलंका, इरान में भी शादी का कानून है। ईराक में शिया आबादी है और वहां भी शादी के कानून हैं। रोहातगी ने कहा कि अगर सुप्रीम कोर्ट तीन तलाक के नियम को पूरी तरह से खत्म करता है तो केंद्र सरकार मुस्लिमों के लिए शादी और तलाक के लिए अलग कानून लेकर आएगी।

विधानसभा में कागज के गोले
प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ आज उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष ने जमकर हंगामा किया, राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष ने हंगामा करते हुए कागज के गोले फेंके। विधानसभा की कार्रवाई जैसे ही राष्ट्रगान के बाद शुरु हुई पूरा विपक्ष एक साथ जोरदार हंगामा करने लगा। राज्यपाल जिस दौरान अपना अभिभाषण पढ़ रहे थे उस दौरान विपक्ष के नेता एकजुट होकर हंगामा करने लगे और कागज के गोल फेंकने लगे।
जिस तरह से पिछले कुछ दिनों में प्रदेश में लगातार हिंसा की घटनाएं हो रही है उसे देखते हुए विपक्ष ने जमकर योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। विपक्ष के नेताओं के इस रवैये पर नाराजगी जाहिर करते हुए राज्यपाल ने कहा कि पूरा यूपी देख रहा है कि विपक्ष क्या कर रहा है, विधायकों का सदन में यह व्यवहार सही नहीं है।

कर्नाटक में बस हादसा
सोमवार की सुबह कर्नाटक में एक बड़ा हादसा सामने हुआ। यहां के गडग में यात्रियों से भरी बस झील में जा गिरी। इस घटना में कुछ यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया।हादसे के पीछे की वजह भूस्खलन को बताया जा रहा है।
बचाव दल के लोगाेंं ने रस्सी के सहारे अंदर फंसे यात्रियों को बस से बाहर निकाला। इस काम में स्थानीय लोग ने भी खूब मदद की। बता दें कि कर्नाटक के कई हिस्सों में रविवार रात से भारी बारिश हो रही है। इसके चलते हाइवे किनारे गड्ढों में पानी भर गया है।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications