अपने पति आनंद को इस नाम से बुलाती हैं सोनम,सोशल पर VIDEO वायरल
मंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की शादी मंगलवार को बिजनेसमैन आनंद आहूजा से मुंबई हुई। आपको बता दें कि सोनम की शादी का फंक्शन उनकी मौसी कविता सिंह के बंगले में हुआ। जिसमें कुछ खास मेहमानों ने शिरकत की। इसके बाद मुंबई के द लीला होटल में रिसेप्शन हुआ। जिसमें बॉलीवुड और अन्य क्षेत्र के लोग शामिल हुए।

रविवार को सोनम कपूर की मेहंदी सेरेमनी रखी गई थी। जबकि सोमवार की शाम को संगीत सेरेमनी का आयोजन किया गया। सोनम की शादी से संबंधित कई वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। सोनम कूपर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियों में सोनम कपूर आनंद आहूजा को वरमाला डालती दिख रही हैं।
पहले वरमाला डालने के चक्कर में सोनम कपूर इतनी उत्साहित हो गई कि, उनके कलीरे आनंद की शेरवानी में फंस गई। इस पर सोनम कपूर ने तुरंत आनंद अहूजा से 'बाबू सॉरी' कहते हुए माफी मांगी। इस पर वहां मौजूद एक महिला ने उन्हें टोका, और उन्हें हिदायत की सोनम आनंद को 'आप' कह कर संबोधित करें। जिस पर सोनम ने हामी भर दी।
इसके बाद सोनम कपूर से जब कलीरे नहीं निकल पाई तो उनकी मां ने इसे निकलने में उनकी मदद की।
ये भी पढ़ें- इंडिया बाज़ार डॉट इन के साथ जुड़कर रोज कमाएं 7500 रुपए












Click it and Unblock the Notifications