पुणे: सास ने चैटिंग करने से रोका तो घर से भागी नई-नवेली दुल्हन, गढ़ी अपहरण की झूठी कहानी

पुणे। सोशल मीडिया ने लोगों को जोड़ने का काम तो किया है लेकिन इसकी लत ने बहुत से लोगों को अलग भी किया है। ताजा मामला पुणे का है, जहां एक नई नवेली दुल्हन ने चैटिंग से रोके जाने पर न सिर्फ ससुराल छोड़ दिया बल्कि अपने अपहरण की झूठी कहानी भी बना डाली।

chat

दादर पुलिस के मुताबिक, युवती ने अपने माता-पिता के साथ थाने आकर शिकायत दर्ज कराई थी कि तीन लोगों ने उसे एक वैन में किडनैप करने की कोशिश की, लेकिन वह किसी तरह भागकर अपने परिजनों के पास पहुंच गई।

एक हफ्ते तक पुलिस खोजती रही किडनैपिंग वैन
करीब एक हफ्ते तक चली जांच के दौरान पुलिस ने पुणे और मुंबई में अलग-अलग सीसीटीवी कैमरे तलाशे लेकिन किसी तरह से वैन का सुराग नहीं मिला तो युवती को पूछताछ के लिए बुलाया गया। युवती ने कई बार अपना बयान बदला, जिससे पुलिस को उस पर शक हुआ। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ शुरू की तो मामला खुल गया। युवती ने बताया कि वह अपने मां-बाप को बिना बताए ससुराल से चली गई थी, इसलिए उसने अपहरण की झूठी कहानी बना ली, ताकि उस पर घरवालों को शक ना हो।

ऐसी बनाई झूठी कहानी
युवती ने पुलिस को बताया, 'अपहरण करने वाले तीनों लोग मुझे पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे के रास्ते मुंबई लाए। दादर पहुंचने पर वे आपस में बातों में उलझ गए तो मौका देखकर मैंने उन पर घूंसे बरसाए और मौके से भाग निकली।' हालांकि पुलिस पूछताछ में उसने सारी असल कहानी बयां की।

चार महीने पहले हुई थी शादी
युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी चार महीने पहले पुणे में एक ट्रक ड्राइवर से हुई थी। उसे ससुराल वाले ज्यादा अमीर नहीं हैं और सोशल नेटवर्किंग साइट पर दोस्तों से चैटिंग करने पर नाराज होते थे। यही वजह थी कि वह अपने माता-पिता के घर जाने का प्लान बना बैठी।

सास की पर्स से चुराए पैसे
युवती ने पुलिस को बताया कि 12 अगस्त को उसने अपनी सास के पर्स से 200 रुपये चुराए और मुंबई के लिए रवाना हो गई। रास्ते में उसने अपने माता-पिता को बिना बताए घर आने की वजह सोचते हुए अपहरण की कहानी रच डाली और घर जाकर उनको वही सब बताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+