Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

विलियमसन ने विराट कोहली ने 11 साल पहले सेमीफाइनल में मिली हार का लिया बदला

नई दिल्ली: टीम इंडिया बुधवार को सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारकर वर्ल्डकप से बाहर हो गया। न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को सेमीफाइनल में 18 रनों से हराया। न्यूजीलैंड के दिए 240 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया 221 रनों पर आलआउट हो गई। टीम इंडिया की तरफ से रवींद्र जडेजा ने 77 और महेंद्र सिंह धौनी ने 50 रन बनाए। न्यूजीलैंड की तरफ से हेनरी ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए। टीम इंडिया की टॉप आर्डर न्यूजीलैंड के खिलाफ बुरी तरह फेल हो गया।

New Zealand captain Kane Williamson gets revenge on Virat Kohli for 2008 semi final defeat

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने मैनेचेस्टर में सेमीफाइनल में जीत के साथ ही विराट कोहली से 11 साल पुरानी हार का बदला भी लिया। 11 साल पहले 2008 के अंडर 19 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में 3 विकेट से टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को शिकस्त दी। तब मैच का नतीजा डकवर्थ लुईस से निकला था। 2008 में हुए अंडर 19 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 8 विकेट खोकर 250 रन बनाए थे। बारिश ने मैच में खलल डाला और भारत को डकवर्थ लुईस नियम के मुताबिक 191 रन का लक्ष्य मिला। टीम इंडिया ने ये लक्ष्य 9 गेंद शेष रहते हासिल कर दिया। टीम इंडिया ने ये मैच सात विकेट खोकर जीता।

केन विलियमसन जो तब, न्यूजीलैंड के कप्तान थे, तब उन्होंने उस मैच में 37 रन बनाए थे। तब विराट कोहली ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 43 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड का सामना अब इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैनचेस्टर में होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से रविवार को होगा। वहीं केन विलियमसन ने बुधवार को हुए सेमीफाइनल में 67 रन बनाए थे। लेकिन आज कोहली फ्लॉप साबित हुए और उन्होंने 1 रन बनाया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+