ट्राई ने दिया नए वर्ष का तोहफा, 130 रुपए में देखिए 200 टीवी चैनल
नई दिल्ली। डीटीएच कनेक्शन के महंगे होने की वजह से उपभोक्ताओं को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा था, जिसके बाद भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। ट्राई ने नए साल का तोहफा देते हुए प्रसारण सेवाओं के लिए नई नियामकीय रूपरेखा को पेश किया है, जिसके मुताबिक ग्राहकों को अब महज 130 रुपए में 200 चैनल देखने को मिलेंगे, यानि अब उपभोक्ताओं को कम कीमत में अधिक चैनल देखने को मिलेंगे। नए नियमों के मुताबिक अब ब्रॉडकास्टर को 19 रुपए वाले चैनल बुके में नहीं देना हागा, उसे सिर्फ 12 रुपए वाले चैनल ही बुके में देना होगा। ट्राई ने चैनल के लिए कैरिज फीस को भी 4 लाख रुपए तय किया है।
Recommended Video

पहले मिलते थे सिर्फ 100 चैनल
गौरतलब है कि अभी तक ग्राहकों को 130 रुपए में सिर्फ 100 फ्री टू एयर चैनल ही मिलते थे, जोकि टैक्स के बाद तकरीबन 154 रुपए का हो जाता था। इस पैकेज में 26 चैनल्स प्रसार भारती के होते थे। लेकिन नए नियम लागू होने के बाद 19 रुपए वाले चैनल बुके में नहीं दिए जा सकेंगे, उसकी जगह 12 रुपए की कीमत वाले चैनल ही बुके में दिए जा सकते हैँ। लिहाजा नए नियम के अनुसार अब 130 रुपए में 200 चैनल देखे जा सकते हैं। ट्राई ने निर्देश दिया है कि तमाम ब्रॉडकास्टर कंपनियों को 13 जनवरी तक यह जानकारी अपनी वेबसाइट पर अपडेट करना होगा।

रेट लिस्ट अपडेट करने का आदेश
ट्राई के निर्देशानुसार 30 जनवरी तक सभी चैनलों की रेट लिस्ट को फिर से अपडेट करना होगा, जिसके कि उपभोक्ता आसानी से अपना चैनल चुन सके। यह दरें 1 मार्च 2020 से लागू होंगी। खास बात यह है कि ट्राई ने फ्री टू एयर चैनलों के लिए दिए जाने वाले मासिक शुल्क को 130 रुपए तय कर दिया है, ऐसे में अब 130 रुपए अब 200 फ्री टू एयर चैनल देखने को मिलेंगे। साथ ही 12 रुपए से अधिक कीमत वाले सभी टीवी चैनल किसी भी बुके का हिस्सा नहीं हेंगे, इन चैलनों को ग्राहक अलग से ले सकते हैं।

अधिकतम शुल्क 130 रुपए
तमाम प्रावधानों की समीक्षा के बाद ट्राई ने 200 चैनल के लिए अधिकतम एनसीएफ शुल्क (कर रहित) को कम करके 130 रुपए कर दिया है। साथ ही जिन चैनलों को अनिवार्य घोषित किया है उन्हें एनसीसएफ चैनलों की संख्या में नहीं गिना जाएगा। इसके अलावा ट्राई ने वितरण प्लेटफार्म परिचालकों को 6 महीने या उससे अधिक की अवधि के लिए सबक्रिप्शन पर रियायत देने की भी अनुमति दी है। साथ ही जिन घरों में एक से अधिक कनेक्शन हैं उन्हें दूसरे कनेक्शन में 40 फीसदी की छूट देने की बात ट्राई ने कही है। अभी तक दूसरे कनेक्शन पर समान शुल्क लिया जाता था।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications