New year 2022: पीएम मोदी ने दी नए साल की शुभकामनाएं, बोले- सभी देशवासी तरक्की की नई ऊंचाईं छुएं
New year 2022: पीएम मोदी ने दी नए साल की शुभकामनाएं, बोले- हम तरक्की की नई ऊंचाईं छुएं
नई दिल्ली, 1 जनवरी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को नए साल, 2022 की शुभकामनाएं दी हैं। नए साल की मुबारकबाद देते हुए अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा- सभी को 2022 की मुबारकबाद! ये साल सभी के जीवन में ढेर सारी खुशियाँ और अच्छा स्वास्थ्य लेकर आए। हम तरक्की और खुशहाली की नई ऊंचाइयों को छुएं और अपने महान स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को पूरा करने के लिए और भी ज्यादा मेहनत करें।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट के साथ अपने 'मन की बात' कार्यक्रम का एक क्लिप भी साझा किया है। जिसमें वो लोगों से ज्यादा काम करने की बात कर रहे हैं और नए साल की शुभकामनाएं दे रहे हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नए साल की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति कोविंद ने अपने संदेश में कहा, नए साल 2022 के उल्लासपूर्ण अवसर पर मैं भारत और विदेशों में रहने वाले हमारे देशवासियों को शुभकामनाएं देता हूं। आशा है कि यह नया साल हमारे जीवन में शांति, समृद्धि और भाइचारे की भावना को मजबूत बनाएगा। इस अवसर पर हम देश एवं समाज की प्रगति के अभियान में योगदान देने का संकल्प लें। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी देश के लोगों को नव वर्ष 2022 की बधाई दी है।
इन राजनेताओं ने भी नए साल की मुबारबाद
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सभी को नए साल की बधाई दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- कामना करता हूं कि नया साल सभी के लिए स्वास्थ्य और खुशियां लेकर आए। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है, आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं. ईश्वर से कामना है कि यह साल आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा है, सभी को नए साल की शुभकामनाएं। नया साल एक नई उम्मीद के साथ आप सभी के जीवन में खूब तरक्की लेकर आए।












Click it and Unblock the Notifications