OMG: अहमदाबाद में कटा अब तक का सबसे भारी भरकम चालान, कार पर लगा 27.68 लाख रुपए का जुर्माना

नई दिल्ली। हाल ही में देशभर में नया ट्रैफिक नियम लागू हो गया है। नए मोटर व्हीकल नियम के तहत चालान की रकम को बढ़ा दिया गया, जिसे लेकर लोगों ने विरोध भी किए। हालांकि कई लोगों ने इसका समर्थन भी किया। वहीं नए ट्रैफिक नियमों के तहत गुजरात के अहमदाबाद में अब तक का सबसे बड़ा चालान काटा गया है। अहमदाबाद आरटीओ ने 27.68 लाख का चालान काटा है।

 New Traffic Rule: Porsche owner slapped Rs 27.68 lakh fine for not having valid documents

अहमदाबाद में एक पोर्श (Porsche Car) कार के मालिक पर 27.68 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कार डॉक्यूमेंट्स के अभाव और गाड़ी पर नंबर प्लेट न होने की वजह से कार मालिक पर 27.68 लाख का चालान किया है। आपको बता दें कि इस पोर्श कार की कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपए बताई जाती है। नए ट्रैफिक नियमों के आने के बाद लगाया जाने वाला यह सबसे बड़ा कार चालान है।

अहमदाबाद ट्रैफिक पुलिस रुटिन चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान ये कार वहां से गुजरी। ट्रैफिक पुलिस ने कार चालक को रोका और पूछताछ की तो पता चला कि उनके पास कार के डॉक्यूमेंट्स नहीं है। गाड़ी में नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। जिसके बाद पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया गया है और उस पर 9 लाख 80 हजार रुपए जुर्माना लगाया। वहीं गाड़ी मालिक ने इस चालान की रकम पर ब्याज, रोड टैक्स और पैनल्टी मिलाकर उसे 27.68 लाख रुपए का भुगतान करने को कहा गया। ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+