Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

4 राज्यों और 1 केंद्रशासित प्रदेश में चुनाव का ऐलान, इस बार रहेंगे ये अलग नियम

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में आज चुनावी शंखनाद हो गया, जहां चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तारीखों का ऐलान किया। बंगाल में इस बार 8 चरणों में वोटिंग होगी, जबकि तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में एक ही चरण में इसे निपटा दिया जाएगा। इसके बाद 2 मई को नतीजे आएंगे। चुनाव आयोग ने साफ किया कि चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव करवाना एक बड़ी चुनौती है। जिस वजह से खास तैयारियां की गई हैं। साथ ही कोरोना महामारी का भी पूरा ध्यान आयोग रख रहा है। इसके लिए अलग से गाइडलाइन तैयार की गई है।

Election Commission

Recommended Video

    West Bengal Assembly Election 2021: बंगाल में 8 चरणों में Voting, 2 मई को नतीजे | वनइंडिया हिंदी

    ये हैं नए नियम

    • जैसे बिहार में चुनाव आयोग ने मतदान के समय में एक घंटे की बढ़ोतरी की थी, वैसे ही चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में एक घंटे का समय बढ़ाया जाएगा।
    • विवेक दुबे को पश्चिम बंगाल, दीपक मिश्रा को केरल, धर्मेंद्र कुमार को तमिलनाडु में स्पेशल पुलिस ऑब्जर्वर बनाकर भेजा जा रहा है।
    • चुनाव में तैनात कर्मचारियों और अधिकारियों को पहले से कोरोना वायरस की वैक्सीन दी जाएगी।
    • नियमों के आधार पर रोड शो होगा। 5 से ज्यादा लोग डोर टू डोर प्रचार नहीं कर सकेंगे।
    • राजनीतिक दल प्रत्याशियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी स्थानीय अखबार, चैनल और वेबसाइट में देंगे, ताकी जनता को उनके बारे में पता चल सके।
    • पोलिंग बूथ पर विकलांगों के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही पानी, शौचालय, वेटिंग रूम की भी व्यवस्था होगी।
    • नामांकन और सिक्योरिटी मनी जमा कराने की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।
    • बिहार की तरह इस बार भी कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए वोटिंग की अलग व्यवस्था की जाएगी।
    • 1950 टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर होगा। इसके अलावा मतदाता सूची और वोटर आईडी ऑनलाइन उपलब्ध होगी।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+