New Rules from1st July 2024: LPG सिलेंडर से लेकर क्रेडिट कार्ड तक, आज से हुए ये 4 बड़े बदलाव
New Rules from 1 July 2024: हर महीने की पहली तारीख जहां लोगों को सैलरी देती है, वहीं दूसरी ओर ये अपने साथ बहुत सारे बदलाव भी लेकर आती है, जिसके बारे में लोगों को अक्सर जानकारी नहीं होती है और इस कारण उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ता है।
ऐसा आपके साथ ना हो इसलिए यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि आज से क्या-क्या बदलाव हुए हैं, जो सीधे आपकी जेब पर असर डालेंगे।

LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, लोगों के खिले चेहरे
आपको बता दें कि हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर के दाम अपडेट होते हैं इसी के तहत आज भी इनमें बदलाव हुआ है।
कमर्शियल सिलेंडर के दामों में हुई कटौती
एलपीजी सिलेंडर के रेट 30-31 रुपये कम हुए है, ये कटौती 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर पर हुआ है, जबकि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं है। अब दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर का दाम 1646 रुपये हो गया है।
आपको बता दें कि मई और जून दोनों ही महीनों में भी तेल कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम में कटौती की थी, े लगातार तीसरी बार है जब दाम कम हुए हैं।
CNG-PNG के दाम में बदलाव
हर महीने की पहली तारीख को ईंधन यानी एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) सीएनजी-पीएनजी (CNG-PNG) के दामों में भी बदलाव करती है लेकिन आज इनमें कोई चेंज नहीं हुआ है।
क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट
RBI ने क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट के नियमों में बदलाव किया है जो कि आज से लागू होगा। नए रूल के तहत क्रेडिट कार्ड की पेमेंट भारत बिल पेमेंट प्रणाली (BBPS) से होगी। जिसका सीधा असर डिजिटल भुगतान पर होगा।
Sim कार्ड पोर्ट रूल में बदलाव
आज से ट्राई ने मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (MNP) नियम में बदलाव करने जा रहा है, जिसके तहत Sim कार्ड पोर्ट रूल में चेंज हो गया है। अगर आपका किसी कारणवश सिमकार्ड डैमेज हो जाता है तो तुरंत सिम कार्ड नहीं मिलेगा बल्कि 7 दिन बाद मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications