राजद ने संसद की नई बिल्डिंग की तुलना ताबूत से की तो भड़के ओवैसी, बोले- इनके बारे में क्या ही कहें

जिस तरह से राजद ने संसद की नई बिल्डिंग की तुलना ताबूत से की उसके बाद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि उनके बारे में क्या ही कहें, उनका कोई स्टैंड नहीं है। ये लोग कोई और मिसाल भी दे सकते थे।

Asaduddin Owaisi

New Parliament Building: संसद की नई बिल्डिंग के उद्घाटन का जिस तरह से विपक्षी दल विरोध कर रहे हैं। इस बीच जदयू की ओर से नए संसद भवन की तुलना ताबूत से की गई है। जदयू ने ट्वीट करके एक तरफ ताबूत और दूसरी तरफ संसद की नई बिल्डिंग की तस्वीर को शेयर किया है।

जिस तरह से जदयू ने नए संसद भवन की तुलना ताबूत से की है उसकी एआईएमआईएम के मुखिया और लोकसभा सांसद असदुद्दीन औवैसी ने आलोचना की है। ओवैसी ने कहा कि उनके बारे में क्या ही बोलें, उनका इसमे कोई स्टैंड ही नहीं है

जो पुरानी बिल्डिंग थी उसमे दिल्ली फायर सर्विस का क्लीयरेंस भी नहीं था। एक जमाने में जब दिवंगत मुलायम सिंह यादव संसद की पुरानी बिल्डिंग में अपनी पार्टी के कार्यालय में बैठकर खाना खा रहे थे तो बिल्डिंग का एक हिस्सा उनपर गिर गई गई, जिसको लेकर काफी विवाद हुआ था।

अब इसको ताबूत क्यों कह रहे हैं वो, वह कोई दूसरी मिसाल दे सकते थे। वह क्या-क्या बोलते हैं, कभी सेक्युलर बोलते हैं, कभी भाजपा से निकले नीतीश को अपना मुख्यमंत्री बना लेते हैं।

ओवैसी ने कहा कि भारत में सबसे बड़ा नेता अगर कोई था तो वह बाबा साहब अंबेडकर थे। देश का पहला आतंकवादी नाथूराम गोडसे था। इस देश में आजादी के बाद सबसे पहली आतंकी घटना गांधी की हत्या है।

ओवैसी ने कहा कि गांधी जी की हत्या में जिन लोगों का नाम आया था उन्हें सजा हुई। जस्टिस कपूर कमीशन की रिपोर्ट में षड़यंत्रकारी का भी नाम आया था, उसे कोई खारिज नहीं कर सकता है, उसे देश को पढ़ना चाहिए और याद रखना चाहिए।

गौर करने वाली बात है कि आरजेडी ने ट्वीट करके नए संसद भवन की तुलना ताबूत से की है। आरजेडी के ट्वीट पर काफी विवाद हो रहा है। संसद के नए भवन के उद्घाटन का कांग्रेस, राजद, टीएमसी, आप, डीमएके सहित 21 दल विरोध कर रहे हैं।

बता दें कि संसद की नई बिल्डिंग का आज पूजा-अर्चना के बाद उद्घाटन का कार्यक्रम शुरू हुआ। पीएम मोदी ने संसद की नई बिल्डिंग में सेंगोल को स्थापित किया। संसद भवन की नई बिल्डिंग के उद्घाटन कार्यक्रम में सर्वधर्म सभा का भी आयोजन किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+