Tobacco Health Warning: 'तंबाकू सेवन यानी अकाल मृत्यु', सिगरेट के पैकेट पर दिखेगी ये तस्वीर
नई दिल्ली, 29 जुलाई। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने तंबाकू सेवन को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। अब सिगरेट की पैकट पर नई तस्वीर छपी होगी। जिस पर तंबाकू सेवन करने वालों को इसके गंभीर परिणामों से आगाह किया जाएगा।

सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पादों (पैकेजिंग और लेबलिंग) को लेकर नई चेतावनी जारी गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के नए नियम के अनुसार सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पादों के पैकेट के लिए नई वॉर्निंग फोटो जारी की गई है।
'तंबाकू सेवन यानी अकाल मृत्यु'
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर जारी नई फोटो वार्निंग में तंबाकू सेवन के गंभीर परिणामों से लोगों सचेत करने के लिए नया स्लोगन लिखा होगा। अब तक पैकेट पर 'तंबाकू यानी दर्दनाक मौत' लिखा होता था लेकिन अब इसकी जगह पर 'तंबाकू सेवन यानी अकाल मृत्यु' लिखना अनिवार्य हो जाएगा।
नया आदेश 1 दिसंबर, 2022 से लागू होगा
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नियम 2008 में संशोधन करके 21 जुलाई को जारी किए गए आदेशानुसार सभी तंबाकू उत्पाद पैक के लिए नई स्वास्थ्य चेतावनी जारी की है। ये संशोधित नियम 01 दिसंबर 2022 से लागू होंगे। पैकेट के पिछले हिस्से में सफेद अक्षर में लिखा होगा 'आज ही छोड़ें, कॉल करें 1800-11-2356'।












Click it and Unblock the Notifications