FTII के नए अध्यक्ष बने अनुपम खेर ने कहा, 'छात्रों के संग मिलकर काम करूंगा'
फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के नए-नए चेयरमैन बने बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने कहा है कि वो काम करने से पहले छात्रों से बात करना पसंद करेंगे। उन्होंने कहा कि वो इंस्टीट्यूट में अपने एक्टर होने का भार लेकर नहीं रहना चाहते और कोई भी काम या बदलाव करने से पहले छात्रों से जरूर पूछेंगे।
पुणे। फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के नए-नए चेयरमैन बने बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने कहा है कि वो काम करने से पहले छात्रों से बात करना पसंद करेंगे। उन्होंने कहा कि वो इंस्टीट्यूट में अपने एक्टर होने का भार लेकर नहीं रहना चाहते और कोई भी काम या बदलाव करने से पहले छात्रों से जरूर पूछेंगे।

अनुपम खेर ने एक न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में कहा कि छात्रों को सिनेमा के बारे में बताना और उन्हें इसके बारे में प्रेरित करना, सबसे ज्यादा जरूरी है। खेर छात्रों से अपने अनुभव और कहानियां बताएंगे, जिससे छात्रों को प्रेरणा मिल सके। खेर न केवल छात्रों को उनकी जीत के बारे में बताएंगे, बल्कि जिंदगी में मिली असफलता की भी कहानियां सुनाएंगे ताकि बच्चों को जिंदगी के अनुभव मिल सके।
अनुपम खेर ने कहा, 'मैं छात्रों को वो किस्से भी सुनाउंगा जब मैं मुंबई की सड़कों पर सोता था। हार-जीत जिंदगी का हिस्सा होती है। मैं इन्हीं से बना हूं।' एफटीआईआई के नए अध्यक्ष बनने के कुछ समय बाद ही अनुपम खेर ने छात्रों का दिल जीत लिया था। एक दिन वो इंस्टीट्यूट में अचानक पहुंच गए और वहां छात्रों के संग खाना खाया। उन्होंने छात्रों से कई मुद्दों पर बात भी की थी।
अनुपम खेर ने इंस्टीट्यूट में गजेंद्र चौहान की जगह ली है। गंजेंद्र चौहान का अध्यक्ष के तौर पर कार्यकाल काफी विदादस्पद रहा था। इसलिए उन्हें हटाकर सरकार ने अनुपम खेर को इस कुर्सी पर बैठा दिया। वो खुद भी एक एक्टिंग इंस्टीट्यूट चलाते हैं, इसलिए उम्मीद की जा रही है कि सरकार का उन्हें अध्यक्ष नियुक्त करने का फैसला सही साबित होगा।
ये भी पढ़ें: विराट को लेकर डॉक्टर के पास पहुंची अनुष्का, आखिर क्या है माजरा?
-
Monalisa Honeymoon Video: मोनालिसा के हनीमून वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया बवाल, मुस्लिम पति संग ये क्या किया? -
Randeep Hooda Daughter Name: रणदीप हुड्डा ने रिवील किया अपनी नन्ही परी का स्पेशल नाम, मतलब भी है काफी खास -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
Friday OTT Release: 10 अप्रैल को आएगा एंटरटेनमेंट का तूफान, 6 फिल्में-सीरीज होंगी रिलीज, देखें पूरी लिस्ट -
'Satish Shah का पिंड दान साराभाई की टीम ने किया', राजेश कुमार ने बयां किया दर्द, कैसे हुई थी एक्टर की मौत? -
Amitabh Bachchan नहीं, इस शख्स से पागलों की तरह प्यार करती थीं जया बच्चन, करना चाहती थीं शादी, ऐसे टूटा रिश्ता -
Allu Arjun के बर्थडे पर बड़ा धमाका, Raaka का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज, एक्टर का दिखा खूंखार रूप -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 20: 'धुरंधर 2' का जलवा जारी, 'बाहुबली 2' को पछाड़ा, 20वें दिन की इतनी कमाई -
'Samay Raina तू गधे पर बैठने लायक है', कॉमेडियन पर बौखलाए 'शक्तिमान', मच गया हंगामा, क्या है मामला?












Click it and Unblock the Notifications