व्हाट्सएप ला रहा नया फीचर, आपकी मर्जी के बिना नहीं पढ़ सकेगा कोई आपकी चैट
नई दिल्ली। ऑनलाइन चैटिंग के लिए क्रांति के रूप में आए व्हाट्सएप में रोजाना नए नए फीचर आते रहते हैं। एक बार फिर से व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिए कुछ खास और नया करने जा रहा है। एक ट्वीट के जरिए व्हाट्सएप ने जानकारी दी है कि वह अब अपने यूजर्स की चैट की सेफ्टी और भी बेहतर कर देगा।
क्या होगा व्हाट्सएप का ये नया फीचर
व्हाट्सएप के फीचर्स की निगरानी करने वाले WABetaInfo ने बताया कि व्हाट्सएप बीटा एंड्रॉयड 2.19.3 अपडेट में फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन दिया जाएगा। इसके अलावा फेसआईडी और टच आईडी फीचर पर भी व्हाट्सएप काम करेगा। इसके लिए व्हाट्सएप पर फिंगर प्रिंट का नया विकल्प दिया जाएगा जिससे इसे एक्टिवेट किया जा सकेगा। ये फीचर जल्दी ही आईओएस पर भी उपलब्ध होगा।

कैसे काम करेगा फिंगर प्रिंट फीचर?
व्हाट्सएप में फिंगरप्रिंट सेक्योरिटी का जरिया पहले भी था लेकिन तब ये थर्ड पार्टी एप के जरिए होता था। लेकिन अब व्हाट्सएप में ये खुद का फीचर स्थाई होगा। ऐसे में चैट को खोलने के लिए आपके फिंगर प्रिंट की जरूरत होगी ही।

ऑटोमेटिक प्ले होगा वॉयस मैसेज
व्हाट्सएप के एक अन्य नए फीचर में ऑडियो का फीचर आने वाला है। इसकी मदद से वॉयस मैसेज को ऑटोमेटिक प्ले किया जा सकेगा। हालांकि ऑटोमेटिक प्ले होने के लिए सभी वॉइस मैसेज को एक क्रम में आना जरूरी है। हर मैसेज के बाद एक टोन और फिर दूसरा मैसेज। जल्दी ही ये दोनों फीचर्स यूजर प्रयोग कर सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications