रायबरेली में न्यू फरक्का एक्सप्रेस के 9 डिब्बे पटरी से उतरे, 7 लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश के रायबरेली में बुधवार की सुबह बड़ा रेल हादसा हो गया जिसमे 7 लोगों की मौत हो गई जबकि 50 लोग घायल हैं। सुबह साढ़े 5 बजे करीब बनारस से लखनऊ जा रही न्यू फरक्का एक्सप्रेस की 9 बोगियां पटरी से उतर गई। ये घटना हरचंदपुर रेलवे स्टेशन से 50 मीटर की दूरी पर हुई। हादसे की सूचना के बाद मौके पर लखनऊ और वाराणसी से दो एनडीआरएफ की टीम पहुंच गई। टीम ने बचाव कार्य शुरू कर दिया था। फंसे हुए लोगों को कोच को काटकर निकाला गया। मुख्ममंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की। जबकि रेलवे की तरफ से भी मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया गया है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने घटना के जांच के आदेश दे दिए हैं।

LIVE Feed












Click it and Unblock the Notifications