अलगाववादियों से मिले पाक हाई कमिश्नर: भारत के केवर कड़े
इस्लामाबाद। जहां भारत और पाकिस्तान एक बार फिर से बातचीत के रास्ते रिश्तों को सुधारने का प्रयास कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर पाकिस्तानी हाई कमिश्नर ने दिल्ली में अलगावादियों से मुलाकात करके एक सनसनी पैदा कर दी है जिसके बाद भारत की ओर से कहा गया है कि अब अगर पाकिस्तान के साथ कश्मीर पर कोई बातचीत होती है तो वह सिर्फ पीओके (पाक के कब्जे वाले कश्मीर) पर ही होगी।
भारत के हाई कमिश्नर टीसीए. राघवन ने दो टूक कहा कि अब अगर भारत पड़ोसी देश पाकिस्तान से बात करता है तो केवल भारत सिर्फ कश्मीर के उस हिस्से पर ही बातचीत करेगा जो पाकिस्तान के कब्जे में है।
'पाकिस्तान से बात केवल POK पर ही'
इससे पहले देश की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज जो कि हाल ही में पाकिस्तान दौरे से लौटी हैं ने सोमवार को उम्मीद जताई थी कि भारत-पाकिस्तान के बीच दोबारा शुरू हो रही वार्ता क्षेत्र में शांति व विकास का एक नया अध्याय शुरू करेगी। सुषमा ने राज्यसभा और लोकसभा में अपने पाकिस्तान दौरे के संबंध में बयान में कहा कि एक 'व्यापक द्विपक्षीय वार्ता' शुरू करने का निर्णय लिया गया। दोनों देशों के विदेश सचिव इसकी रूपरेखा तैयार करेंगे।













Click it and Unblock the Notifications