New Delhi Stamped: एलजी वी.के सक्सेना के इस पोस्ट पर छिड़ गया विवाद, क्या है पूरा मामला?
New Delhi Stamped: दिल्ली (Delhi) के एलजी वीके सक्सेना (V.K Saxena) के सोशल मीडिया पर एक एडिटेड पोस्ट को लेकर सियासी गलियारे में विवाद छिड़ गया है। दरअसल, उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक ट्ववीट किया और घटना में मौत और अव्यवस्था की पुष्टि की थी, लेकिन उस पोस्ट को कुछ देर बाद एडिट करके अपना बयान बदल दिया। अब इसी पोस्ट को लेकर विवाद शुरु हो गया। आइए विस्तार से जानते हैं...
New Delhi Stamped: क्या है पूरा मामला
दरअसल, दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में हुई जान-माल की हानि के लिए स्टेशन पर अव्यवस्था की बात स्वीकार की थी। लेकिन महज कुछ ही मिनटों में उन्होंने अपने बयान में बदलाव करते हुए मौत के बात को हटा दिया और नरमी बरतते हुए इस पूरी घटना को महज दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
वीके सक्सेना के बयान में बदलाव को लेकर विपक्ष उनकी आलोचना करने लगा और केंद्र सरकार पर इस हादसे को कमतर आंकने का आरोप लगाया।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसे जिम्मेदारी से बचने का प्रयास बताया। आप ने एक बयान देते हुए कहा, "यह केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना हैं। दिल्ली के करोड़ों लोगों की सुरक्षा के लिए वो और केंद्र सरकार जिम्मेदार हैं। उनका यह ट्वीट इस बात का सबूत है कि वे अपनी जिम्मेदारी से भागने में कितने माहिर हैं। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई इस दुखद घटना के बाद सबसे पहले उन्होंने स्वीकार किया कि भगदड़ मची और यात्रियों की मौत हुई थी।"
ये भी पढ़ें: New Delhi Stampede: रेलवे स्टेशनों पर कब-कब मची भगदड़, मौत के ये आंकड़े जान सहम जाएंगे आप
प्रियंका चतुर्वेदी ने भी साधा निशाना
दिल्ली के एलजी के पोस्ट में बदलाव करने पर शिवसेना(UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी वीके सक्सेना के दोनों पोस्ट के स्क्रीनशॉट शेयर करते कॉर्डिनेशन की कमी पर सवाल उठाया।
बता दें कि, शनिवार, 15 फरवरी को रात 9: 30 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में 18 लोगों मार गए और 10 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक मरने वालों में 3 बच्चे भी हैं। इस हादसे में घायल हुए यात्रियों का दिल्ली के लोक नायक अस्पताल में इलाज चल रहा है और मृतकों के शव को LNJP हॉस्पितल के मर्चरी में रखा गया है।
ये भी पढे़ं: New Delhi stampede news: अपनों को खोने का गम लेकर जिंदा हैं कई परिवार! भगदड़ पीड़ितों ने सुनाई दर्द भरी दास्तां












Click it and Unblock the Notifications