New Delhi Stampede: रेलवे स्टेशनों पर कब-कब मची भगदड़, मौत के ये आंकड़े जान सहम जाएंगे आप
New Delhi Stampede: शनिवार, 15 फरवरी की रात देश के लिए स्याह रात थी। शनिवार को रात 9: 30 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (New Delhi Railway Station) पर मची भगदड़ में 16 लोगों मार गए और 10 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। अब तक की जानकारी के मुताबिक मरने वालों में 3 बच्चे भी हैं।
हालांकि, देश में ये कोई पहली घटना नहीं हैं जिसमें रेलवे की खराब मैनेजमेंट ने लोगों की जान ले ली है। 2004, 2007, 2013 और 2017 में हुए ऐसे ही हादसे को कोई भूला नहीं सकता जिसमें कई महिलाएं, बच्चे और बुड्ढे मारे गए थे।
इससे पहले देश में कब -कब ऐसे हादसे हुए विस्तार से जानिए...
इससे पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे:
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (New Delhi Railway Station) पर शनिवार की रात 9:30 बजे के करीब मची भगड़ ने एक बार फिर से पुराने जख्मों को ताजा कर दिया है। इस हादसे ने पुराने दर्द को फिर से लोगों के सामने ला दिया है।
1. बता दें कि, 13 नवंबर,2004 को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर छठ पूजा में बिहार जाने वाले यात्रियों की भीड़ थी। इसी दौरान अचानक से बिहार जाने वाली ट्रेन का प्लेटफॉर्म बदल गया और अफरातफरी मच गई। ट्रेन पकड़ने के लिए ओवरब्रीज पर लोग एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़े। इस हादसे में 5 महिलाओं की मौत और 10 लोग घायल हुए थे।

2. 3 अक्टूबर 2007 का दिन नहीं भूलाया जा सकता है। इस दिन जिउतिया व्रत के कारण मुगल सराय स्टेशन पर बड़ी संख्या में लोग गंगा स्नान करने बनारस जा रहे थे। उस दौरान भीड़ में भगदड़ मच गई। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई थी और 40 से अधिक लोग घायल हुए थे।
3. 10 फरवरी 2013 में प्रयागराज कुंभ मेला के दौरान रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मच गई थी। इस भगदड़ में 38 लोगों की मौत हुई, जबकी 50 घायल हुए थे।
ये भी पढ़े: New Delhi Stampede: बंद सीढ़ियां, अनियंत्रित भीड़! क्या बनी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ का कारण?
2010 में भी नई दिल्ली स्टेशन पर हुआ था ऐसा हादसा
बता दें कि, मई 2010 में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पटना जाने वाली ट्रेन का अचानक से प्लेटफॉर्म बदल गया। बिहार संपर्क क्रांति ट्रेन को प्लेटफॉर्म 13 पर आना था लेकिन ट्रेन प्लेटफॉर्म 12 पर आई जिससे अफरातफरी मच गई। इसमें 2 लोगों की मौत और लगभग 15 से अधिक लोग घायल हुए थे।
5. 28 सितंबर , 2017 को मुंबई के एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन के फुटओवर ब्रिज पर मची भगदड़ ने 22 लोगों की जान ले ली थी।
ओवर क्राउड के नियंत्रित करने में रेलवे हुआ फेल
रेलवे बार-बार स्टेशनों पर बढ़ी भारी भीड़ को नियंत्रित करने में फेल हुआ है। रेलवे के पास भीड़ नियत्रंण करने का कोई बेहतर उपाय नहीं हैं जिसकी कीमत यात्रियों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ती है। रेलवे को इन हादसों से सबक लेना होगा और अपने मैनेजमेंट को ठीक करना होगा ताकी भविष्य में देश को और इसकी कीमत न चुकानी पड़े।
ये भी पढ़ें: New Delhi Railway Station Stampede: महाकुंभ यात्रियों के बीच क्यों मची भगदड़? जिममें 3 बच्चों समेत 16 की मौत












Click it and Unblock the Notifications