दिल्ली में कैफे के भीतर मनपसंद गाने को लेकर विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या
नई दिल्ली। देश की राजधानी में एक और सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां पंजाबी बाग इलाके में स्थित जिम मालिक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। साथ ही बदमाशों ने महिला को घायल कर दिया है। पुलिस ने बताया कि डीजे यूनी को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी ने पीड़ित पर बटर नाइफ से हमला किया, जिसके बाद पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू को भी बरामद कर लिया है। यह घटना रविवार देर रात की रफ्तार कैफे की है, जहां पीड़ित विजयपाल सिंह अपने दोस्त के जन्मदिन में के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था।
इस घटना के दौरान विजयपाल सिंह की आरोपीप डीजे यूनी के साथ किसी बात को लेकर बहस हुई थी। यह विवाद डीजे द्वारा मनपसंद गाने को लेकर शुरू हुआ था। दोनों पक्षों के बीच यह बहस काफी ज्यादा बढ़ गई, जिसके बाद यूनी ने विजयपाल के पेट में चाकू घोप दिया। घटना के बाद विजयपाल को अस्पताल ले जाया गया जहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। इस दौरान जिस महिला ने बीच बचाव की कोशिश की थी उसके सिर पर भी चोट आई है।
वहीं इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिंह के दोस्त के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। सीसीटवी फुटेज में आरोपियों की पहचान कर ली गई है। जानकारी के अनुसार विजयपाल सिंह एक जिम का मालिक था, जिसकी रविवार रात कुछ लोगों के साथ कैफे में विवाद हो गया था।
इसे भी पढ़ें- गैंगरेप पीड़िता की आपबीती, 'उन्होंने मुझे चॉकलेट का लालच दिया और मना करने पर झुग्गी के अंदर खींच ले गए'












Click it and Unblock the Notifications