CPI(M) का नया अध्याय! पोलित ब्यूरो में बुजुर्गों की छुट्टी, बदलाव या BJP की कॉपी?
CPI(M): वामपंथी दल Communist Party of India (Marxist) ने रविवार (6 अप्रैल) को केरल के मृदुभाषी नेता एम. ए. बेबी(M. A. Baby)को अपना नया महासचिव चुना।
इसके साथ ही पार्टी की सबसे प्रमुख और शक्तिशाली समुह पोलित ब्यूरो में भी बड़े बदलाव किए। कई दिग्गद नेता को बाहर निकाल दिया। वहीं 8 नए सदस्यों को शामिल किया।

इन दिग्गजों को दिखाया बाहर का रास्ता
CPI(M) ने पोलित ब्यूरो में बड़ा बदलाव करते हुए पूर्व महासचिव प्रकाश करात (Prakash Karat), ब्रिंदा करात(Brinda Karat), सूर्यकांत मिश्रा, सुभाषिनी अली, माणिक सरकार(Manik Sarkar), और जी. रामकृष्णन जैसे वरिष्ठ नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया।
इन सबको 75 वर्ष की अधिकतम आयु सीमा के नियम के तहत बाहर कर दिया। हालांकि, केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन (Pinarayi Vijayan 79 वर्ष) को इससे छूट दी गई है और वे पोलित ब्यूरो में बने रहेंगे।
ये भी पढ़ें BJP की मुरीद क्यों बन गई है CPM? कांग्रेस की उड़ चुकी है नींद, क्या कुछ बड़ा होने वाला है?
सेंट्रल कमेटी में 30 नए चेहरे शामिल
दरअसल, पिछले छह दिनों तक चले CPI(M) के राष्ट्रीय अधिवेशन में 30 नए सदस्यों को पार्टी की शीर्ष निर्णय लेने वाली इकाई, सेंट्रल कमेटी में शामिल किया गया। पिछली बार 2022 के कन्नूर अधिवेशन में पार्टी ने तय किया था कि सेंट्रल कमेटी और पोलित ब्यूरो में 75 वर्ष की आयु सीमा लागू की जाएगी। इस बार इसका असर भी देखने को मिला।
नए पोलित ब्यूरो सदस्य
- त्रिपुरा विधानसभा में विपक्ष के नेता जितेंद्र चौधरी
- तमिलनाडु के पूर्व सीपीएम सचिव के. बालकृष्णन
- तमिलनाडु की ट्रेड यूनियन नेता यू. वासुकी
- राजस्थान के सीकर से लोकसभा सांसद अमरा राम
- पश्चिम बंगाल के नेता श्रीदीप भट्टाचार्य
- ऑल इंडिया किसान सभा (AIKS) के महासचिव विजू कृष्णन
- ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक वूमेन्स एसोसिएशन की महासचिव मरियम धावले
- पूर्व छात्र नेता आर. अरुण कुमार
सीताराम येचुरी के निधन के बाद प्रकाश करात मकाज संभाल रहे थे
वहीं CPM ने नई सेंट्रल कमेटी का भी चुनाव किया, जिसमें 30 नए चेहरे शामिल किए गए हैं। पूर्व महासचिव सीताराम येचुरी के पिछले वर्ष सितंबर में निधन के बाद, प्रकाश करात अंतरिम रूप से पार्टी के कामकाज संभाल रहे थे।
ये भी पढ़ें MA Baby कौन हैं? CPM के पहले अल्पसंख्यक महासचिव बने, केरल में सियासी समीकरण बदलने के संकेत!












Click it and Unblock the Notifications