फिर मुश्किल में नेटफ्लिक्स का 'सेक्रेड गेम्स', एक और कांग्रेस नेता ने दर्ज कराई शिकायत
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सैफ अली खान की हाल ही में रिलीज सीरिज 'सेक्रेड गेम्स' विवादों में फंसती चली जा रही है। मीडिया सर्विस प्रोवाइडर नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई 'सेक्रेड गेम्स' के खिलाफ अब एक और शिकायत दर्ज कराई गई है।

मुंबई। अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सैफ अली खान की हाल ही में रिलीज सीरिज 'सेक्रेड गेम्स' विवादों में फंसती चली जा रही है। मीडिया सर्विस प्रोवाइडर नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई 'सेक्रेड गेम्स' के खिलाफ अब एक और शिकायत दर्ज कराई गई है। ये शिकायत यूथ इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस सिटी विंग के अध्यक्ष सुरेश श्यामल गुप्ता ने दर्ज कराई है। गुप्ता ने नेटफ्लिक्स, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और शो के प्रोड्यूसर्स पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया है।

शो पर लगाया राजीव गांधी के अपमान का आरोप
सुरेश श्यामल गुप्ता ने चेंबुर पुलिस स्टेशन में तीनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा, 'मैं आप सभी का ध्यान नेटफ्लिक्स के शो 'सेक्रेड गेम्स' की तरफ लाना चाहूंगा जिसके चौथे एपिसोड में शो के लीड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का अपमान कर रहे है।' गुप्ता ऑल इंडिया सिने वर्कर्स असोलिएशन के भी अध्यक्ष हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में सिर्फ आपत्तिजनक शब्दों का ही नहीं, बल्कि शाह बानो केस का भी जिक्र किया।
ये भी पढ़ें: Sacred Games में राजीव गांधी के अपमान मामले की कल दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई

पुलिस से की FIR दर्ज करने की मांग
गुप्ता ने अपनी शिकायत में शो पर शाह बानो मामले पर संसद के फैसले को नजरअंदाज करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने पुलिस से आईटी एक्ट और इंडियन पीनल कोड की संबंधित धाराओं के तहत नेटफ्लिक्स, एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी, शो के डायरेक्टर अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी और प्रोडक्शन हाउस पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। इससे पहले एक और कांग्रेस कार्यकर्ता ने शो के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

भारत में विवाद, दुनियाभर में शो की तारीफ
मंगलवार को पश्चिम बंगाल में एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने 'सेक्रेड गेम्स' के मेकर्स और अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का अपमान करने के लिए शिकायत दर्ज कराई थी। जहां एक तरफ 'सेक्रेड गेम्स' विवादों में फंसता चला जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ दर्शक इस शो को काफी पसंद कर रहे हैं। क्रिटिक्स से लेकर दर्शक और इंटरनेशनल मीडिया ने कहा है कि ये शो भारतीय टेलीविजन का नया अध्याय शुरू करेगा। ये शो मीडिया सर्विस प्रोवाइडर नेटफ्लिक्स का पहला भारतीय शो है।
-
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Khawaja Asif Kids: इजरायल को 'कैंसर' कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL -
LPG Price Today: 'बिना DAC नहीं मिलेगा सिलेंडर', आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट?












Click it and Unblock the Notifications