फिर खतरे में मैगी, मैसूर की लैब में सैंपल्स के जांच के सुप्रीम कोर्ट ने दिये आदेश
नई दिल्ली। हर दिल अजीज नेस्ले की मैगी एक बार फिर से विवादों के घेरे में है। देश की सर्वोच्च अदालत ने एक बार फिर से मैगी के सैंपल्स को जांच के लिए भेजे जाने का आदेश दे दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मैगी के ताजा सैंपल्स मैसूर की लैब में एक बार फिर से जांच किये जाये।
वो पांच चीजें जिन्हें वर्ष 2015 में किया गया बैन

कोर्ट ने एनसीडीआरसी की निगरानी में इन सैंपल्स की जांच के आदेश दिये हैं। सुप्रीम कोर्ट के जज दीपक मिश्रा और जस्टिस प्रफुल्ल सी पंत ने कहा कि लोकल कमिश्नर को मैगी के सैंपल्स को लखनऊ स्थित मैगी के गोडाउन से लेकर उसे लैब में जांच के लिए भेजे।
कोर्ट ने यह फैसला उस मामले की सुनवाई के दौरान दिया है जिसमें नेस्ले ने एनसीडीआरसी के चेन्नई लैब में मैगी के सैंपल्स की जांच के आदेश दिये थे। जिसके बाद कोर्ट ने मैगी के सैंपल की जांच मैसूर की लैब में कराने का आदेश दिया है। वहीं इस मामले की अगली सुनवाई 13 जनवरी को होगी। जिसमे एफएसएसआई ने मैगी पर से पाबंदी हटाने के फैसले को चुनौती दी है।












Click it and Unblock the Notifications