नेपाल ने अब बिहार से लगे बॉर्डर पर बनाया वॉचटॉवर, भारत पर रख रहा नजर
नई दिल्ली। भारत और नेपाल के बीच सीमा विवाद और बढ़ता जा रहा है। ताजा घटनाक्रम में अब जो नई जानकारी सामने आ रही है, उसमें नेपाल ने बिहार के रक्सौल में पनटोका बॉर्डर पर एक वॉचटॉवर और बॉर्डर आउटपोस्ट तैयार कर ली है। नेपाल की आर्म्ड पुलिस फोर्स की तरफ से हुए इस निर्माण कार्य के बाद सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 47वीं बटालियन ने जांच शुरू कर दी है और पेट्रोलिंग बढ़ा दी है। एसएसबी की टीम ने जमीन को मापना भी शुरू कर दिया है। नेपाल की तरफ से यह घटना ऐसे समय में हुई है जब वहां के कुछ हिस्सों पर चीन ने अपना कब्जा कर लिया है।

Recommended Video
नेपाल के खिलाफ भड़का गांववालों का गुस्सा
अखबार हिन्दुस्तान की तरफ से दी गई खबर के मुताबिक पनटोका बॉर्डर पर पिलर संख्या 393/13 से 393/ 318 तक के बीच के चार सहायक पिलर के गायब होने की सूचना है। इसी गायब पिलर के बीच नेपाल ने भारतीय भूमि को अतिक्रमण कर उस पर सीमा चौकी व वाच टॉवर कायम कर लिया है। वाच टॉवर से नेपाली जवान 24 घंटे भारतीय क्षेत्र पर नजर रख रहे हैं। इस क्षेत्र से ही पनटोका गांव होते नेपाल जाने आने का रास्ता है। सीमा पार नेपाल का अलउ सिरिसिया(छोटी भंसार) है और इसी रास्ते से नेपाल से लोग आते-जाते हैं। यहा रास्ता बॉर्डर सील होने की वजह से बंद पड़ा है। यहां मुख्य पिलर संख्या 393 है और इस जगह पर एसएसबी का चेक पोस्ट है। नेपाल से सटे बॉर्डर की सुरक्षा सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) पर है। रक्सौल के सीमावर्ती पनटोका पंचायत के पनटोका गांव के ग्रामीणों का आरोप है कि जिस भूमि पर नेपाल ने पोस्ट और वाच टावर बनाया है, वह भारतीय जमीन है।
यूपी में नेपाल की सीमा से गायब बॉर्डर पिलर
पिछले दिनों उत्तर प्रदेश में नेपाल की सीमा से बॉर्डर पिलर गायब होने की जानकारी सामने आई थी। एसएसबी अधिकारियों की तरफ से उत्तर प्रदेश के गृह विभाग और लखीमपुर खीरी के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट को इस बारे में जानकारी दे दी गई है। नेपाल ने भी भारत से लगी सीमा पर पांच नई बॉर्डर पोस्ट्स सेट कर दी गई हैं। नेपाल की तरफ से इन नई बॉर्डर आउट पोस्ट्स को उन जगहों पर लाया गया है, जहां पर एसएसबी के जवान और नेपाल का सशस्त्र प्रहरी बल तैनात रहते हैं। लखीमपुरी खीरी में एसएसबी की 39वीं बटालियन 62.9 किलोमीटर लंबे नेपाल बॉर्डर की सुरक्षा करती है। लखीमपुर खीरी जिला नेपाल के कैइलाली और कंचनपुर जिले से बॉर्डर साझा करता है। हाल ही में बिहार में नेपाल बॉर्डर पर हुई फायरिंग के बाद बाकी जगहों पर भी नेपाल बॉर्डर पर हाई अलर्ट है। दुधवा नेशनल पार्क जहां से भी बॉर्डर गुजरता है वहां पर भारत के जंगलों में नेपाल की तरफ से तस्करों के आने की खबरें थीं।












Click it and Unblock the Notifications