MDH और Everest मसालों पर नेपाल ने भी लगाया बैन, केमिकल टेस्टिंग भी की शुरू

MDH And Everest Bans: सिंगापुर और हॉन्ग कॉन्ग के बाद अब नेपाल ने एमडीएच और एवरेस्ट ब्रांडों के मसालों पर बैन लगा दिया है। नेपाल के सरकारी आदेश में कहा गया है कि भारत के दो मसाला ब्रांड एवरेस्ट और MDH की बिक्री, खपत और आयात पर लगाया जा रहा है।

नेपाल के खाद्य प्रौद्योगिकी एवं गुणवत्ता नियंत्रण विभाग ने MDH और एवरेस्ट के मसालों में कीटनाशक एथिलीन ऑक्साइड होने की आशंका की वजह से ये फैसला लिया है। उन्होंने ने इसके साथ भी इन मसालों में एथिलीन ऑक्साइड की जांच भी शुरू कर दी है।

MDH And Everest Bans

न्यूज एजेंसी एएनआई ने कहा है कि, ''नेपाल में आयात किए जा रहे एवरेस्ट और एमडीएच ब्रांड के मसालों के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। नेपाल के खाद्य प्रौद्योगिकी और गुणवत्ता नियंत्रण विभाग के प्रवक्ता मोहन कृष्ण महर्जन ने कहा, ''इन मसालों में हानिकारक रसायनों होने की खबर के बाद एक सप्ताह पहले आयात पर प्रतिबंध लगाया गया था और हमने बाजार में इसकी बिक्री पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।''

भारत समेत दुनियाभर में एमडीएच और एवरेस्ट मसालों का एक बड़ा ब्रांड है। ये मसाले मिडिल ईस्ट सहित दुनियाभर के कई देशों में निर्यात किए जाते हैं। इस वक्त एमडीएच और एवरेस्ट के मसालों की जांच ब्रिटेन, न्यूजीलैंड, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में भी होने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+