Nagaland: 5वीं बार नगालैंड के मुख्यमंत्री बने नेफ्यू रियो, इन नौ विधायकों को कैबिनेट में किया शामिल
72 वर्षीय नेफ्यू रियो ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की पांचवी बार शपथ ली। नगालैंड में हुए चुनाव में एनडीपीपी-बीजेपी गठबंधन ने 37 सीटों पर जीत हासिल की है।

नगालैंड में एनडीपीपी नेता नेफ्यू रियो ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की पांचवी बार शपथ ली। नगालैंड में हुए चुनाव में एनडीपीपी-बीजेपी गठबंधन ने 37 सीटों पर जीत हासिल की है। यहां पर बीजेपी का एनडीपीपी के साथ गठबंधन है। रियो ने 2018 चुनाव में बीजेपी के साथ गठबंधन किया था। पिछले चुनाव में गठबंधन ने 30 सीटों पर जीत हासिल की थी।इस बार गठबंधन ने 37 सीटों पर जीत हासिल की। हालांकि राज्य में सर्वदलीय सरकार बनी है। यहां पर कोई विपक्ष नहीं है।
नगालैंड के कोहिमा में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और नागालैंड के राज्यपाल ला गणेशन, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। 72 वर्षीय रियो अपने राज्य में सर्वदलीय सरकार का नेतृत्व करेंगे। राज्य में कोई विपक्षी दल नहीं होगा। नगालैंड में पहले भी दो बार सर्वदलीय सरकार बन चुकी है।
एनडीपीपी के तादितुई रंगकौ ज़ेलियांग और बीजेपी के यानथुंगो पैटन ने नागालैंड के उपमुख्यमंत्रियों के रूप में शपथ ली। इसके अलावा नौ अन्य विधायकों जी काइतो ऐ, जैकब झिमोमी, केजी केन्ये, पी पैवांग कोन्याक, मेत्सुबो जमीर, तेमजेन इम्ना अलोंग, सीएल जॉन, सलहौतुओनुओ क्रूस और पी बशांगमोंगबा चांग सहित 9 विधायकों ने नगालैंड कैबिनेट में मंत्रियों के रूप में शपथ ली। नेफ्यू रियो समेत दोनों पार्टी के कुल 12 विधायकों ने शपथ ली है। जिसमें 7 पद एनडीपीपी के खाते में गए वहीं 5 पद बीजेपी को मिले।
नगालैंड विधानसभा चुनाव 2023 में राज्य की नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) और बीजेपी गठबंधन ने बहुमत हासिल किया था। एनडीपीपी ने 40 और 20 सीटों पर चुनाव लड़ा था. चुनाव में एनडीपीपी और बीजेपी ने क्रमशः 25 और 12 सीटें जीती थीं।












Click it and Unblock the Notifications