VIDEO: नेहा कक्कड़ ने सुनाई पति रोहनप्रीत के गाने Ex Calling के पीछे की कहानी, बोलीं- मैंने उसे अनफॉलो करवाया

नई दिल्ली। Ex Calling Song: सिंगर रोहनप्रीत सिंह ने हाल ही में अपना एक गाना एक्स कॉलिंग (Ex Calling) रिलीज किया है। वो भी सिंगर नेहा कक्कड़ से शादी करने के बाद। एक बातचीत में नेहा कक्कड़ ने इस गाने के पीछे कहानी लोगों से शेयर की है। दरअसल नेहा कक्कड़ अपने पति रोहनप्रीत सिंह के साथ इसी महीने कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो द कपिल शर्मा शो में पहुंची थीं। शादी के बाद ये उनका पहला इंटरव्यू है।

नेहा ने बताई एक्स कॉलिंग के पीछे की कहानी

नेहा ने बताई एक्स कॉलिंग के पीछे की कहानी

इस दौरान कपिल शर्मा ने एक्स कॉलिंग के पीछे की कहानी पूछ ली। जिसपर जवाब देते हुए नेहा कक्कड़ ने कहा, 'क्या हुआ, मैंने अनफॉलो करवा दिया। इन्होंने गाना बना लिया।' इसके बाद नेहा ने भी कहा कि यह बेहद ही अजीब इत्तेफाक है कि उनके हाल ही में आए कई गानों का प्रभाव उनकी और रोहनप्रीत की जिंदगी पर भी पड़ा है। जैसे उनका एक गाना आया था डायमंड दा छल्ला। जिसमें लॉकडाउन में होने वाली शादी को लेकर बात की गई है। फिर नेहा की रोहनप्रीत से लॉकडाउन में ही शादी हो गई। वहीं उनका एक और गाना आया नेहू दा व्हाह। जो उन्होंने रोहनप्रीत से मिलने से पहले लिखा था।

रोहनप्रीत से मिलने से पहले लिखा था नेहू दा व्हाय

रोहनप्रीत से मिलने से पहले लिखा था नेहू दा व्हाय

नेहा ने कहा, 'ये जब गाना मैंने बनाया नेहू दा व्याह, ये मैंने रोहू से मिलने से पहले बनाया था, मैं अपने म्यूजिक की कसम खाती हूं।' अक्टूबर महीने में एक्स कॉलिंग की घोषणा करते हुए नेहा ने इंस्टाग्राम पर कवर आर्ट शेयर किया था और कैप्शन में गुस्से वाला इमोजी शेयर किया था। वहीं रोहनप्रीत ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए कहा था कि उनकी कोई गलती नहीं है। रोहनप्रीत ने कमेंट में लिखा था, 'नेहू मैं कसम खाता हूं मैंने कुछ नहीं किया।' नेहा बताती हैं कि वह इसी साल अगस्त महीने में पहली बार रोहनप्रीत से मिली थीं। उस समय वह अपने म्यूजिक वीडियो नेहू दा व्याह की शूटिंग कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने एक दूसरे को भेजे जाने वाले टेक्सट मैसेज की बात की। नेहा ने ये भी कहा कि वह अब शादी करना चाहती हैं ना कि केवल रिलेशनशिप में आना चाहती हैं।

नेहा की मां से मिले थे रोहनप्रीत

नेहा की मां से मिले थे रोहनप्रीत

रोहनप्रीत को लगा कि उनकी उम्र काफी कम है और वह शादी नहीं करना चाहते थे। फिर दोनों की बातचीत भी बंद हो गई थी। लेकिन एक दिन रोहनप्रीत ने नेहा से कहा कि वह उनके बिना नहीं रह सकते। नेहा ने बताया, 'इन्होंने दो से तीन बीयर चढ़ाई हुई थी। मैंने सोचा, बीयर चढ़ाई हुई है, छोड़ो, सुबह भूल जाएंगे।' नेहा अगले दिन एक अन्य शूट के लिए चंडीगढ़ आई थीं और तभी होटल रूम में रोहनप्रीत उनसे मिलने आए। नेहा की मां शूट देखने के लिए सेट पर आई थीं, रोहनप्रीत उनकी मां से भी मिले। इसके बाद नेहा और रोहनप्रीत ने 24 अक्टूबर को दिल्ली के गुरुद्वारे में शादी कर ली। शाम को दोनों ने हिंदू रीति रिवाज से भी शादी की। इसके बाद दोनों 26 अक्टूबर को अपने रिसेप्शन के लिए चंडीगढ़ आ गए।

Christmas 2020: गर्भवती करीना ने परिवार-दोस्तों संग मनाया क्रिसमस, कहा-'ये फजी एहसास... '

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+