Christmas 2020: गर्भवती करीना ने परिवार-दोस्तों संग मनाया क्रिसमस, कहा-'ये फजी एहसास... '

Pregnant Kareena kapoor's Christmas Party: हाल ही में गर्भवती करीना कपूर ने अपने चार साल के बेटे तैमूर का जन्मदिन अपने परिवार वालों के साथ बेहद ही सादगी से मनाया था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं तो वहीं एक बार फिर से बॉलीवुड के बेगम साहिबा अपनी एक पार्टी को लेकर चर्चित हैं, दरअसल करीना ने एक दिन पहले अपने घर पर ग्रैंड 'क्रिसमस पार्टी' रखी, जिसमें उनके परिवार वाले, बॉलीवुड और बिजनेस जगत की कुछ खास दोस्त शामिल हुए।

करीना ने परिवार-दोस्तों संग मनाया 'क्रिसमस'

करीना ने परिवार-दोस्तों संग मनाया 'क्रिसमस'

करीना ने अपने घर की पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं,जो कि इस वक्त वायरल हो रही हैं। करीना की शेयर तस्वीरों में करिश्मा कपूर, सैफ अली खान (Saif Ali Khan), सोहा अली खान (Soha Ali Khan), कुणाल खेमू, अदार पूनावाला और नाताशा पूनावाला नजर आ रहे हैं।

करीना ने कहा-'वह खास और फजी एहसास'

करीना ने कहा-'वह खास और फजी एहसास'

लोगों ने करीना की फोटो को काफी पसंद किया है। तस्वीरों मे सभी ने सेंटा कैप पहनी हुई है। फोटो को शेयर करते हुए करीना कपूर ने लिखा कि वह खास और फजी एहसास, आप सभी को क्रिसमस की ढेर सारी बधाई।

दूसरे बच्चे को साल 2021 मार्च में जन्म देंगी करीना

दूसरे बच्चे को साल 2021 मार्च में जन्म देंगी करीना

आपको बता दें कि करीना अपने दूसरे बच्चे को साल 2021 मार्च में जन्म देने वाली हैं। गर्भावस्था के दौरान भी करीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं, वो लगातार पार्टी कर रही हैं, इंटरव्यू दे रही हैं और फोटो सेशन करा रही हैं। अगस्त, 2020 में उन्होंने आमिर खान के साथ फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के लिए शूट भी किया था।

 'करीना कपूर खान प्रेगनेंसी बाइबल'

'करीना कपूर खान प्रेगनेंसी बाइबल'

अपने बेटे तैमूर के जन्मदिन पर यानी कि 21 दिसंबर को करीना ने किताब 'करीना कपूर खान प्रेगनेंसी बाइबल' को रिलीज किया था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए लोगों को इस बारे में बताया था। एक्ट्रेस ने बुक का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा था कि इसकी डिलिवरी जल्द शुरू की जाएगी। बता दें कि इस किताब में करीना ने अपने गर्भवस्था के अनुभव को शेयर किया है।

बेबी बंप के साथ अपनी तस्वीर शेयर की

इससे पहले करीना कपूर ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बेबी बंप के साथ अपनी तस्वीर शेयर की थी। इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा, 'हम दोनों पूमा के सेट पर।' इसके बाद इंटरनेट पर करीना की फोटो जमकर वायरल हुई थी, फैंस ने कहा था कि आपका ग्लो कमाल का है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+