सिंगर नेहा कक्कड़ बोलीं, हिमांश से ब्रेकअप के बाद मैंने जो किया वो नहीं करना था

सिंगर नेहा कक्कड़ ने कहा, ब्रेकअप के बाद मैंने जो किया वो नहीं करना था

मुंबई। सिंगर नेहा कक्कड़ ने कहा है कि अपनी रिलेशनशिप को लेकर सार्वजनिक बातें करना उनकी गलती थी। नेहा का कहना है कि बॉयफ्रेंड हिमांश कोहली से ब्रेकअप होने की बात इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैंस को इस बताना सही नहीं था। नेहा ने कुछ समय पहले अपने रिलेशनशिप के बारे में सोशल मीडिया पर लिखा था।

पर्सनल लाइफ को पब्लिक करना गलत था: नेहा

पर्सनल लाइफ को पब्लिक करना गलत था: नेहा

एक अखबार से इंटरव्यू में नेहा ने अपनी रिलेशनशिप पर बात की है। उन्होंने कहा, अपनी पर्सनल लाइफ को पब्लिक करना मेरी गलती थी। मैं बहुत इमोशनल इंसान हूं। पिछले कुछ महीनों में जो मेरी जिंदगी में हुआ वो दुख पहुंचाने वाला है। मुझे दुख है कि मैंने अपनी पर्सनल जिंदगी को पब्लिक किया। दुख के समय में आपको पता चलता है कि लोग आपके प्रति कितने निगेटिव हो सकते हैं। इस दौरान हिमांश को भी काफी कुछ कहा गया। हिमांश ने ऐसा कुछ भी नहीं किया जिसके चलते उसे ये सब सहना पड़े। हिमांश के खिलाफ सोशल मीडिया पर काफी भद्दे कमेंट किए गए। मैंने सीखा है कि निजी जिंदगी को कभी सार्वजनिकनहीं करना चाहिए। अब कभी मैं अपनी पर्सनल लाइफ को पब्लिक नहीं करूंगी।

नेहा ने सोशल मीडिया पर लिखा था ब्रेकअप को लेकर

नेहा ने सोशल मीडिया पर लिखा था ब्रेकअप को लेकर

बीते साल नेहा ने हिमांश के साथ झगड़े के बाद एक लंबा सा मैसेज पोस्ट किया था। नेहा ने लिखा था, मैंने तुम्हें अपना सबकुछ दिया। लव, केयर, टाइम, हैप्पीनेस, रिस्पेक्ट, स्किल, नॉलेज, पॉजिटिविटी, अपने लोग तुमसे शेयर किए। मेरे कॉन्टेक्ट्स, मेरे फैन्स यहां तक कि अपनी मेहनत से कमाया फेम भी मैंने तुमसे शेयर किया। लेकिन बदले तुमने सब कुछ एक सेकंड में भुला दिया। तुम्हारे इस बर्ताव से मुझे बहुत बुरा लगा, मैं कई बार रोई उन जगहों पर जहां मुझे नहीं रोना चाहिए था। अब मैं तुम्हें उस सबका जवाब दे रही हूं फाइनली गुड बाय एंड गॉड ब्लैस यू।

नेहा ने लिखा था, मैं जानती हूं कि मैं सिलेब्रिटी हूं और मुझे यह सब नहीं लिखना चाहिए लेकिन मैं इंसान भी हूं और अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाई। नेहा के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर हिमांश को काफी भलाबुरा कहा गया।

पहले भी दी सफाई

पहले भी दी सफाई

अपने इस पोस्ट के बाद कई बार नेहा ने इस पर सफाई दी। कुछ दिनों पहले नेहा ने एक ट्वीट करते हुए कहा, मैंने ऑनलाइन कुछ आर्टिकल पढ़े जो परेशान करने वाले हैं। मैं दुखी हूं लेकिन मैंने कभी नहीं कहा कि मुझे धोखा दिया गया है। अगर लॉयलटी की बात की जाए तो वो (हिमांश) बेस्ट हैं। इसलिए प्लीज हिमांश पर गलता आरोप लगाना बंद करें।

हिमांश से ब्रेकअप के बाद नेहा ने कहा, शुक्र है कि मैं उस खराब रिश्ते से निकल गई। अब मैं खुश हूं। मुझे पता चल गया है कि मेरा परिवार सबसे जरूरी है। मैं खुश हूं, मेरे साथ जो भी हुआ उसने मुझे मेरे परिवार की अहमियत बता दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+