NEET PG, MDS 2023: नीट पीजी और एमडीएस छात्रों से लिए बड़ी राहत, इंटर्नशिप की अंतिम तिथि बढ़ी

नीट पीजी और एमडीएस छात्रों लिए अच्छी खबर है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एमबीबीएस और बीडीएस की पात्रता के लिए इंटर्नशिप पूरा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।

Representational Image

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बड़ा निर्णय लिया। जिसके तहत 13,000 से अधिक एमबीबीएस और 3000 से अधिक बीडीएस छात्र के हितों को ध्यान में रखते हुए इंटर्नशिप पूरा करने की अंतिम तिथि बढ़ाने की घोषणा की है। मंत्रालय ने एमबीबीएस की पात्रता के लिए इंटर्नशिप पूरा करने की अंतिम तिथि को 30 जून 2023 तक बढ़ दिया है। जबकि नीट एमडीएस 2023 (NEET MDS 2023) परीक्षा के लिए पात्रता के लिए बीडीएस छात्रों को को 30 जून तक इंटर्नशिप पूरा करने का मौका दिया जाएगा।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि 5 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में नीट पीजी 2023 (NEET PG 2023) इंटर्नशिप पूरा करने की अंतिम तिथि को 11 अगस्त 2023 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 13,000 से अधिक एमबीबीएस छात्र इंटर्नशिप पूरी ना हो पाने के कारण नीट पीजी 2023 परीक्षा के लिए पात्र नहीं थे। ऐसे में उनके भविष्य को ध्यान में रखते हुए केंद्र ने ये निर्णय लिया।

वहीं बीडीएस (BDS) छात्रों की इंटर्नशिप पूरा करने की अंतिम तिथि को 30 जून तक बढाई गई है। मंत्रालय ने तिथियों को बढ़ाने की घोषणा करते हुए कहा कि राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 3000 से अधिक बीडीएस छात्र नीट एमडीएस 2023 परीक्षा के लिए पात्र नहीं थे। उन्हें लाभान्वित करने के लिए, MoHFW ने पात्रता के लिए इंटर्नशिप पूरा करने की अंतिम तिथि को 30 जून 2023 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।

Recommended Video

    L Victoria Gowri ने Madras HC में जज पद पर ली शपथ, Supreme Court ने क्या कहा? | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+