नीना गुप्ता ने नए हेयरकट में फोटो शेयर कर उम्र को लेकर लिखी ऐसी बात, हो गई वायरल

नई दिल्ली। अभिनेत्री नीना गुप्ता अपनी एक तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। उन्होंने अपने नया हेयरकट के साथ इंस्टा पर फोटो शेयर की है, इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा- गूगल वालों अबतो उम्र कम कर दो। नीना का फोटो के साथ दिया ये कैप्शन सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है। इस हजारों यूजर्स कमेंट और लाइक कर चुके हैं।

गूगल वालों अब तो मेरी उम्र कम करके लिख दो

अपनी तस्वीर के कैप्शन में नीना ने लिखा, गूगल वालों अब तो मेरी उम्र कम करके लिख दो। कांता मोटवानी इस हेयरकट के लिए तुम्हें शुक्रिया। 60 साल की नीना के फोटो पर एक यूजर ने लिखा, मैम आपकी उम्र दिखती ही कहां है। एक और यूजर ने लिखा- मैम आपकी पहचान एक्टिंग से है, आप अपनी एक्टिंग से किसी पर भी भारी हैं।

उम्र को लेकर पहले कही थी ये बात

उम्र को लेकर पहले कही थी ये बात

नीना अपनी बात खुलकर कहने के लिए जानी जाती हैं। बीते साल तापसी पन्नू और भूमि पेडणेकर की फिल्म 'सांड की आंख' को लेकर उन्होंने कहा था- हमारी उम्र के रोल तो हमें करने दो। फिल्म में भूमि और तापसी ने बुजुर्ग महिलाओं का रोल किया था। जिस पर नीना ने ये बात कही थी।

शुभ मंगल ज्यादा सावधान में दिखेंगी

शुभ मंगल ज्यादा सावधान में दिखेंगी

नीना गुप्ता करीब तीन दशक से फिल्मों से जुड़ी हैं। बीते कुछ समय में नीना गुप्ता ने कई शानदार फिल्में की हैं। जिनमें बधाई हो के लिए उनको फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवॉर्ड बेस्ट एक्ट्रेस मिला। हाल ही में वो फिल्म पंगा में दिखी हैं। उनकी आने वाली फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान है। इसके अलावा वो इंडियन क्रिकेट टीम की 1983 की वर्ल्डकप जीत पर बन रही फिल्म 83 में भी नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+