...जब सुसाइड करने चली गई थीं एक्ट्रेस नीना गुप्ता की मां, पिता के इस कदम से हुआ बवाल

नई दिल्ली, 16 जून: बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता पिछले कुछ दिनों से अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने ऑटोबायोग्राफी लॉन्च की थी, जिसका नाम 'सच कहूं तोः मेरी आत्मकथा' है। इसमें उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज खोले हैं। साथ ही अपने माता-पिता की लव स्टोरी पर भी बात की। नीना के मुताबिक उनके पिता के एक कदम से मां इतनी नाराज हो गई थीं कि उन्होंने आत्महत्या करने का मन बना लिया।

पिता करते थे बहुत प्यार

पिता करते थे बहुत प्यार

बायोग्राफी में नीना ने बताया कि उनकी मां एक पंजाबी लड़की थीं। साथ ही उन्होंने दूसरी जाति के लड़के यानी उनके पिता से शादी की। नीना के पिता भी बहादुर थे, वो उनकी मां से बहुत ज्यादा प्यार करते, लेकिन उनके सामने एक दिक्कत थी। पिता के परिवार वालों ने एक दूसरी लड़की पसंद कर रखी थी, वो चाहते थे कि शादी सिर्फ उसी से हो। नीना ने आगे कहा कि मेरे पिता एक अच्छा बेटा भी बनना चाह रहे थे, जिस वजह से वो उस शादी के लिए इनकार नहीं कर पाए।

मां को लगा सदमा

मां को लगा सदमा

एक्ट्रेस ने आगे बताया कि उनके माता-पिता की शादी हो रखी थी, लेकिन घर वालों को नहीं पता था। जिस वजह से वो रिश्ता खोज रहे थे। जब उनकी मां को दूसरी शादी का पता चला तो उन्होंने आत्महत्या करने की कोशिश की। वो कई दिनों तक दुखी रहीं। इस घटना से उन्हें भी एक सबक मिला कि जमाने में कुछ भी पाना आसान नहीं है। नीना के मुताबिक उनके पिता फैमिली ड्रामा में फंसे रहे, उन्होंने दूसरी शादी कर ली। जिससे उनके दो बच्चे भी हुए, लेकिन उनकी नीना से कोई खास जान-पहचान नहीं रही।

शादी से पहले हुईं प्रेगनेंट

शादी से पहले हुईं प्रेगनेंट

वहीं नीना ने किताब में अपनी प्रेगनेंसी का भी जिक्र किया है। उन्होंने बताया कि वो बिना शादी के प्रेगनेंट हो गई थीं। इसकी खबर जब उनके दोस्त सतीश कौशिक को लगी, तो उन्होंने सीधे शादी का प्रपोजल दे डाला। उस दौरान सतीश ने कहा था कि चिंता मत करो, अगर बच्चा डार्क स्किन का पैदा होता है, तो आप कह सकते हैं कि यह मेरा है। साथ ही कोई शक भी नहीं करेगा, लेकिन नीना ने उस प्रपोजल को एक्सेप्ट नहीं किया। उन्होंने सिंगल रहते हुए अपनी बच्ची की देखभाल की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+