Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

देश में करीब 10 लाख लोग कोरोना से हुए ठीक, रिकवरी रेट 64 फीसदी से ज्यादा

नई दिल्ली: कोरोना वायरस पूरे देश में तेजी से फैल रहा है। जिस वजह से अब रोजाना 35 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। जब तक वैक्सीन नहीं बन जाती है, तब तक हालात ऐसे रहने की उम्मीद है, हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बीच एक राहत भरी खबर दी है। जिसके मुताबिक भारत में ज्यादातर मरीज कोरोना से ठीक हो जा रहे हैं और मृत्युदर अन्य देशों की तुलना काफी कम है।

corona

स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में अब तक 10 लाख के करीब मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं। ऐसे में देखा जाए तो रिकवरी रेट अब 64.51 प्रतिशत हो गया है। अगर रिकवरी रेट और मौत का औसत देखें, तो ये अब 96.6% : 2.23% प्रतिशत है। अन्य देशों की बात करें तो अमेरिका में अब तक 1.52 लाख, ब्राजील में 88 हजार, यूके में 45 हजार से ज्यादा मौत हुई हैं, जबकि इसकी तुलना में भारत में अब तक 34 हजार लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में अब कोरोना वायरस के मामलों की कुल संख्या 15.31 लाख हो गई है। देश में कोरोना वायरस सक्रिय मामलों की कुल संख्या 5,09,447 है, जबकि डिस्चार्ज/विस्थापित मामलों की संख्या 9,88,030 है। अब तक देश में कोरोना वायरस से 34,193 मौतें हुई हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार, 28 जुलाई तक टेस्ट किए गए कोविड-19 सैंपलों की कुल संख्या 1,77,43,740 है, जिसमें 4,08,855 सैंपलों का टेस्ट मंगलवार को किया गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+