पार्टी ऑल नाइट: अब दिल्‍ली में देर रात तक खुले रहेंगे बार-रेस्‍त्रां

NDMC for bars & restaurants to open till 1 am in Connaught Place
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। देर रात तक पार्टी करने वालों के लिये एक बड़ी खुशखबरी है। देश की राजधानी दिल्‍ली के कई इलाकों में अब देर रात तक रेस्‍त्रां और बार खुले रहेंगे। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक नई दिल्‍ली नगम पालिका (एनडीएमसी) इस संबंध में बहुत जल्‍द अनुमति जारी करने वाली है। इस अनुमति के तहत दिल्‍ली की दिल कहे जाने वाले कनॉट प्‍लेस और खान मर्केट जैसे इलाकों में रात 1 बजे तक या उससे भी आगे तक रेस्‍टोरेंट और बार खुले रहेंगे।

इतना ही नहीं इसके अलावा शराब की दुकानों सहित अन्‍य दुकाने भी 11 बजे तक खुले रहने की अनुमति मिल सकती है। एनडीएमसी के चेयरमैन जलज श्रीवास्तव ने इस बारे में मेल टुडे को बताया कि कनॉट प्लेस के सफल पुनर्विकास के बाद वहां 'फेट द ला' फोटो प्रदर्शनी हुई थी, जो बहुत सफल रही थी। इसमें बहुत भीड़ आई थी। इसके बाद से कनॉट प्लेस आने वालों की तादाद में कई गुना बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में अब इस विचार को आगे बढ़ाते हुए हमने एक स्वस्थ नाइट लाइफ शुरू करने का इरादा बनाया है।

एनडीएमसी चाहती है कि देर शाम लोग ओपन टेरेस रेस्‍त्रां में आएं, वहां लाइव परफॉर्मेंस हो, डिनर के बाद लोग कॉफी पीने आएं। नगरपालिका गुड़गांव के साइबर हब की सफलता से प्रेरित यहां भी कुछ वैसा ही करने का इरादा रखती है। जलज श्रीवास्‍तव का कहना है कि रात में इस इलाके में रेलवे स्टेशन और कुछ ढाबों को छोड़कर यहां आने वालों को कोई खास विकल्प नहीं है। यहां ओपन टेरेस भी नहीं है, लेकिन अब हम चाहते हैं कि उन्हें ये सभी सुविधाएं मिलें। हम कनॉट प्लेस का सौंदर्यीकरण करेंगे। यहां के तमाम स्ट्रीट लाइट में एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। इससे यह इलाका अच्छी तरह से रोशन होगा और अपराध का डर भी कम होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+