NDA meeting: जेपी नड्डा ने किया दावा-18 जुलाई की एनडीए की बैठक में 38 सहयोगी हो रहे हैं शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की अध्यक्षता में राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबन्धन (NDA) की बैठक 18 जुलाई को दिल्ली में आयोजित की जा रही है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय जेपी नड्डा ने दावा इस बैठक के पहले सोमवार को दावा किया है कि कि हमारे 38 सहयोगियों ने कल होने वाली एनडीए बैठक में शामिल होने की पुष्टि की है।

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 18 जुलाई को दिल्ली में होने वाली एनडीए की बैठक के लिए राष्ट्रीय लोक जनता दल के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को भी आमंत्रित किया है।
नड्डा ने सोवमार को मीडिया से बात करते हुए कहा पिछले 9 साल में एनडीए सरकार ने सुशासन का काम किया है और हम इस पर लगातार काम कर रहे हैं। अब तक 28 लाख करोड़ रुपये सीधे लाभार्थी को ट्रांसफर (DBT) किए जा चुके हैं।
जेपी नड्डा ने कहा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन देश की सेवा और मजबूती के लिए बनाया गया एक आदर्श गठबंधन है
यूपीए गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा यूपीए के पास न तो कोई नेता है और न ही उसके पास निर्णय लेने की शक्ति है। यह स्वार्थ पर आधारित गठबंधन है और केवल फोटो खिंचवाने का एक सुनहरा अवसर है।
जे पी नड्डा ने कहा कि पिछले 9 साल में एनडीए सरकार ने सुशासन का काम किया है और हम इस पर हम लागातार काम करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा अब तक 28 लाख करोड़ रुपये सीधे लाभार्थी को ट्रांसफर (DBT) किए जा चुके हैं।
बता दें लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर विपक्षी पार्टियों भाजपा के खिलाफ लामबंद हो चुकी हैं। 23 जून को पटना में पहले बिहार सीएम नीतीश कुमार ने विपक्षी दलों की बैठक की थी। वहीं अब कांग्रेस पार्टी कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में विपक्षी पार्टियों को एकजुट करके दूसरी मेगा बैठक कर रही है।
लोकसभा चुनाव 2024 चुनाव को लेकर विपक्षी पार्टियों की ये बैठक 17 और 18 जुलाई को है। कांग्रेस पार्टी की मेजबानी में आयोजित इस बैठक में सोमवार की रात 24 विपक्षी दलों का बेंगलुरू में डिनर होगा इसके बाद 18 जुलाई को सुबह 11 बजे बैठक होगी।
वहीं विपक्षी एकजुटता को जवाब देने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में दिल्ली में 18 जुलाई को ही एनडीए की अहम बैठक रखी है। इस बैठक के जरिए भाजपा विपक्ष को अपनी ताकत दिखाना चाहती है और ये बताना चाहती है कि उनके साथ कितने दल हैं।












Click it and Unblock the Notifications