एनडी तिवारी और उज्ज्वला ने कराया शादी का रजिस्ट्रेशन, अब जाएंगे हनीमून पर

प्राप्त जानकारी के मुताबिक 89 वर्षीय तिवारी रविवार को नवविवाहिता पत्नी 62 वर्षीय उज्ज्वला और साथियों के साथ मैरिज रजिस्ट्रेशन ऑफिस पहुंचे और शादी के रजिस्ट्रेशन से जुड़ी सारी फॉर्मैलिटीज पूरी कीं। आपको बताते चलें कि अपने लम्बे राजनीतिक जीवन में चार बार उत्तर प्रदेश तथा एक बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तथा भारत सरकार में कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों का दायित्व निभा चुके तिवारी वर्ष 2007 से 2009 तक आंध्र प्रदेश के राज्यपाल रह चुके हैं।
मगर एक सेक्स स्कैंडल के बाद उन्हें उस पद से इस्तीफा देना पडा था। तिवारी ने लम्बी कानूनी लडाई के बाद अभी कुछ महीनों पहले ही उज्ज्वला के बेटे रोहित शेखर को अपने जैविक पुत्र के रूप में स्वीकार किया था। यह सब कुछ होने के बाद तिवारी ने 14 मई को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर उज्ज्वला से हिन्दू रीति रिवाज के साथ विवाह कर लिया था।
इस पूरे मामले में जो खास बात है वो ये है कि एनडी तिवारी और उज्ज्वला हनीमून पर जाएंगे। ये बात बुद्ध पुर्णिमा के दिन (जिस दिन दोनों ने शादी की) खुद उज्ज्वला ने कही थी। हालांकि अब उज्ज्वला का कहना है कि स समय राजनीतिक माहौल है और पूरे देश में नई सरकार की आहट को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ी है, ऐसे में तिवारी जी कहीं और जाना पसंद नहीं करेंगे। यही सवाल जब तिवारी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अब आप सबको छोड़कर मैं कहां जाऊंगा। बाद में वह लोग नैनीताल जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications