मॉडल से रेप मामले में NCW ने हेमंत सोरेन के खिलाफ आरोप की रिपोर्ट पर लिया संज्ञान

नई दिल्‍ली। राष्‍ट्रीय महिला आयोग ने एक मीडिया रिपोर्ट पेश की है जिसमें मुंबई की एक मॉडल द्वारा आरोप लगाया है कि साल 2013 में हेमंत सोरेन (झारखंड सीएम) और सुरेश नागरे द्वारा उसके साथ न केवल बलात्कार किया गया था, बल्कि कथित घटना के बारे में बोलने पर उसे और उसके परिवार को लगातार धमकी भी दी गई थी। मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि वायरल पत्र, कथित तौर पर पीड़ित द्वारा लिखा गया है, जिसमें पिछले सात सालों में हुई घटनाओं की जानकारी दी गई है।

मॉडल से रेप मामले में NCW ने हेमंत सोरेन के खिलाफ आरोप की रिपोर्ट पर लिया संज्ञान

राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने मॉडल से कथित तौर पर रेप मामले में संज्ञान लेते हुए महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक को चिट्ठी लिखी है। साल 2013 में इस मामले में पूरी रिपोर्ट दर्ज की गई थी। गौरतलब है कि यह मामला सोशल मीडिया पर भी ट्रेंड हुआ है। 'जस्टिस फॉर आएशा' के जरिए मुहिम चलाई जा रही है। लोगों ने मुंबई पुलिस से आएशा को सुरक्षा देने की गुहार लगाई है। #justiceforayesha बुधवार को भारत के टॉप ट्रेंड में शामिल हो गया था। इसी हैश टैग के तहत लेटर भी शेयर किया जा रहा है।

यह मामला इस साल जुलाई में गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे ने उठाया था और कथित बलात्कार तथा अपहरण मामले को फिर से खोलने की आवश्‍यकता जताई थी। मॉडल ने 2013 में इसे लेकर केस दर्ज कराया था, लेकिन बाद में 'समझौते' के बाद इसे वापस ले लिया था। बीजेपी सांसद ने इस संबंध में महाराष्ट्र के गृह मंत्री को पत्र भी लिखा था। इसे ट्विटर पर शेयर करते हुए उन्‍होंने लिखा, 'एक मुख्यमंत्री के खिलाफ यह आरोप शर्मनाक है। मुंबई पुलिस को इस मामले को फिर से खोलना चाहिए और मामले की जांच करनी चाहिए।'

हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर इसका जवाब द‍िया था। उन्‍होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'माननीय सांसद ने मुझ पर कुछ आरोप लगाए हैं। आपको 48 घंटे के भीतर कानूनी जवाब मिल जाएगा। कृपया अपने आचरण के अनुसार लोगों को गुमराह करना बंद करें।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+