रेप पीड़िता को वेश्‍या बताने वाले विधायक पर भड़कीं रेखा शर्मा और सुभाषिनी अली

तिरुवनंतपुरम। जालंधर के बिशप फ्रैंको मुलक्‍कल की गिरफ्तारी की मांग को लेकर केरल में नन सड़कों पर उतरी हुई हैं। इस बीच धीमी जांच को लेकर सवालों में घिरी पुलिस भी सक्रिय पड़ती दिखाई दे रही है। केरल के डीजीपी लोकनाथ बेहरा ने आईजी पुलिस को निर्देश दिया है कि वह बिशप के खिलाफ जांच तेजी से आगे बढ़ाएं। जांच और प्रदर्शन से इतर इस मामले से जुड़ी दो और खबरें सामने आई हैं। केरल के निर्दलीय विधायक पीसी जॉर्ज ने रेप पीड़िता पर विवादित बयान दे डाला है। उन्‍होंने रेप पीड़िता को वेश्या बताते हुए कहा कि जब उसने 12 बार इससे पहले एन्‍जॉय किया तो 13वीं बार में यह रेप कैसे हो गया? विधायक के इस बयान पर राष्‍ट्रीय महिला आयोग की अध्‍यक्ष रेखा शर्मा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

ये भी पढ़ें: विधायक ने नन को बताया वेश्या, कहा 13वीं बार बलात्कार हो गया

NCW Chief Rekha Sharma ashamed of Kerala Independent MLA PC George calling victim nun a prostitute

रेखा शर्मा ने कहा, 'मुझे शर्म आती है ऐसे लोगों पर, महिलाओं की मदद करने की बजाय इस प्रकार के बयान दे रहे हैं। राष्‍ट्रीय महिला आयोग ने मामले पर संज्ञान लिया है और हम डीजीपी को पत्र लिखकर कड़े एक्‍शन की मांग करने वाले हैं।'

रेप पीड़ित नन से मुलाकात के बारे में रेखा शर्मा ने बताया, 'मैं व्यक्तिगत रूप से उनसे मिली। बिशप के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में वह भी हिस्सा ले रही थीं। उन्होंने न्याय की मांग की है। मैंने चर्च को उन पर अत्‍याचार करते हुए देखा है। यहां तक की राशन और मासिक वेतन जैसी बुनियादी सुविधाओं से भी उन्हें वंचित कर दिया गया था।'

रेखा शर्मा के अलावा सीपीएम नेता सुभाषिनी अली ने भी पीसी जॉर्ज के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्‍होंने कहा, 'किसी संगठन के मुखिया (बिशप) के खिलाफ आरोप लगाकर नन ने हिम्‍मत का काम किया है। इस प्रकार की स्थिति में कोई व्‍यक्ति जो सार्वजनिक जीवन में है, वह अगर ऐसा बयान देता है तो यह भयावह है।'

पीसी जॉर्ज ने कहा कि इस बात में किसी को शक नहीं है कि नन वेश्या है, उसने 12 बार एन्‍जॉय किया तो 13वीं बार यह रेप कैसे हो गया? उसने पहली ही बार में शिकायत क्यों नहीं दर्ज कराई। बिशप फ्रैंको पर एक नन ने रेप का आरोप लगाया है। नन के साथ रेप के मामले में लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। बिशप की गिरफ्तारी को लेकर कई नन हाईकोर्ट के दरवाजे तक भी गई हैं।

ये भी पढ़ें: खुद का केस लड़ने के लिए इंजीनियर की नौकरी छोड़ वकील बना युवक, 10 साल बाद आया फैसला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+